{"_id":"5de787828ebc3e54c979afdd","slug":"onion-price-crossed-100-rupees-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"100 के पार पहुंचा प्याज, ग्राहकों के निकले आंसू, जानें- क्या है अलग-अलग मंडियों में भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 के पार पहुंचा प्याज, ग्राहकों के निकले आंसू, जानें- क्या है अलग-अलग मंडियों में भाव
Wed, 04 Dec 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 04 Dec 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में प्याज के दाम 100 रुपये पार हो चुके हैं। खुदरा बाजार में मंगलवार को अव्वल दर्जे का प्याज 110 से 120 रुपये किलो तक में बिका। हालांकि, यह एक बाजार में चंद दुकानों पर ही नजर आया, जिसके खरीदार भी कम ही दिखे। उधर, थोक में प्याज की कीमत में 20 रुपये किलो तक बढ़त हुई। दुबग्गा थोक मंडी के प्याज आढ़ती एजाज के मुताबिक राजस्थान एवं गुजरात से आने वाला नया प्याज 80 से 90 रुपये किलो तक बिका। पुराना प्याज 110 से 120 रुपये किलो तक बिका। मंडी के बाहर खुदरा में यही प्याज 140 से 150 रुपये किलो में बिका।
विज्ञापन
Trending Videos
चौक मंडी के खुदरा दुकानदार प्यारे लाल के मुताबिक नया प्याज 110 रुपये किलो में बेच रहे हैं। हालांकि, प्याज की बिक्री आधी रह गई है। डालीगंज मंडी के दुकानदार सुदर्शन ने बताया कि नए प्याज का खुदरा रेट 120 रुपये किलो है। उधर, सीतापुर रोड निवासी उस्मान अली शाह ने बताया कि वह नवीन थोक मंडी में पुराना प्याज खरीदने पहुंचे। पुराने प्याज का 120 रुपये रेट सुनकर वह खाली हाथ लौट आए।