फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Deputy CM's public meeting: Keshav Prasad Maurya listened to hundreds of complaints and gave strict instructio

डिप्टी सीएम का जनता दर्शन: केशव प्रसाद मौर्य ने सुनीं सैकड़ों शिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश

Mon, 14 Sep 2026 09:51 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Sep 2026 09:51 PM IST
सार

Deputy CM Keshav Maurya: डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सोमवार को लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया।

विज्ञापन
Deputy CM's public meeting: Keshav Prasad Maurya listened to hundreds of complaints and gave strict instructio
डिप्टी सीएम का जनता दर्शन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ स्थित अपने कैंप कार्यालय पर 'जनता दर्शन' कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों नागरिकों ने उनके समक्ष अपनी व्यक्तिगत और सार्वजनिक समस्याएं रखीं। सुनवाई के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, चिकित्सा सहायता, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली-पानी, शिक्षा, रोजगार और पुलिस कार्यवाही से जुड़ी शिकायतें प्रमुखता से सामने आईं। उप मुख्यमंत्री ने एक-एक नागरिक की बात को पूरी गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित, प्रभावी और समयबद्ध समाधान के स्पष्ट निर्देश दिए।

विज्ञापन


जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को आश्वस्त करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी पीड़ित को निराश नहीं लौटने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शिकायतों का संपूर्ण व संतुष्टिपरक समाधान सुनिश्चित कर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी। विशेष रूप से उत्पीड़न और भूमि पर अवैध कब्जे के मामलों को अत्यंत संवेदनशीलता से हल करने और आवश्यकता पड़ने पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

जमीन संबंधी विवाद तेजी से हल करने के निर्देश

Deputy CM's public meeting: Keshav Prasad Maurya listened to hundreds of complaints and gave strict instructio
समस्याएं सुनते डिप्टी सीएम। - फोटो : अमर उजाला।

जमीन संबंधी विवादों के स्थायी समाधान के लिए उप मुख्यमंत्री ने संबंधित जिलाधिकारियों को राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता दर्शन आमजन से सीधे संवाद का माध्यम है, जिससे जमीनी हकीकत का पता चलता है। महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निस्तारण इस तरह किया जाए कि फरियादियों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें और वे पूरी तरह संतुष्ट हों।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed