फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh Yadav announces payment to sugarcane farmers within 24 hours of sale if SP forms government

यूपी: अखिलेश यादव ने की घोषणा, सपा सरकार बनने पर बिक्री के 24 घंटे में होगा गन्ना किसानों को भुगतान

Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Sep 2026 11:15 PM IST
सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को गन्ना मूल्य 24 घंटे में भुगतान होगा। किसानों को भरपूर बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन
UP: Akhilesh Yadav announces payment to sugarcane farmers within 24 hours of sale if SP forms government
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों और कई खापों के चौधरियों ने भेंट की। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल मौजूद रहे।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने किसानों से बात करते हुए कहा कि 2027 का विधानसभा चुनाव किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह चुनाव किसानों के भविष्य का चुनाव है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दस वर्षों में किसानों को धोखा दिया है। इस सरकार में किसानों को कभी समय पर खाद-बीज नहीं मिल पाया। भाजपा सरकार में कमीशनखोरी और मुनाफाखोरी चरम पर है। जब किसानों को खाद की जरूरत होती है, तब खाद गायब हो जाती है।
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर किसानों को गन्ना मूल्य 24 घंटे में भुगतान होगा। किसानों को भरपूर बिजली दी जाएगी। खाद, बीज, पानी, सिंचाई की समुचित व्यवस्था होगी। समाजवादी पार्टी सरकार में प्राथमिकता से गांवों का विकास होगा। किसानों ने कहा कि उन्हें अखिलेश यादव पर भरोसा है। वे कृषि और कृषक परिवारों की परेशानियों से परिचित है। अपनी सरकार में उन्होंने खेती का बजट बढ़ाया था। इस अवसर पर बुढ़ाना मुजफ्फरनगर के चौधरी विरेंद्र प्रधान ने अखिलेश यादव को हल भेंट किया। बागपत के किसानों ने अपने हुक्का के साथ भेंट की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा ने की डुप्लीकेट मतदाताओं की जांच की मांग

 समाजवादी पार्टी ने 14 सितंबर मुख्य निर्वाचन अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने इटावा के 200-इटावा विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र में दोहरे मतदाताओं की जांच की मांग की है। इसमें 458 मतदान केंद्रों पर 3000 से अधिक दोहरे और फर्जी मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया गया है कि कई मतदान बूथों पर एक ही मतदाता का नाम, संबंधी का नाम, उम्र और निवास का पता कई बार दर्ज है। हालांकि इन सभी प्रविष्टियों के लिए इपिक संख्या अलग-अलग हैं। सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह ने यह ज्ञापन सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed