फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदू महासभा अध्यक्ष व कमलेश तिवारी हत्याकांड में मिली ये समानता, पूर्वांचल कनेक्शन पर भी जांच

Mon, 03 Feb 2020 07:47 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Feb 2020 07:47 PM IST
विज्ञापन
Murderers used same weapons in Ranjeet Bachchan and Kamlesh Tiwari murder.
कमलेश तिवारी, रणजीत बच्चन। - फोटो : अमर उजाला।

विश्व हिंदू महासभा के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या में .32 बोर असलहे का प्रयोग किया गया। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध असलहे की आपूर्ति पूर्वांचल के रास्ते बिहार से की जाती है। पुलिस इस हत्याकांड में पूर्वांचल व बिहार का भी कनेक्शन तलाश रही है।



वहीं जेल में बंद किराए के शूटरों व कुछ अपराधियों को चिह्नित किया गया है। जिनसे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम पूर्वांचल के कुछ अपराधिक गिरोह के मोबाइल नंबरों की भी पड़ताल कर रही है। ताकि उनके लोकेशन के आधार पर पड़ताल आगे बढ़ाई जा सके।

Murderers used same weapons in Ranjeet Bachchan and Kamlesh Tiwari murder.
- फोटो : अमर उजाला

राजधानी में 18 अक्तूबर 2019 को नाका इलाके में हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी की गोली मारकर हत्या की गई थी। इस हत्याकांड में शूटरों ने .32 बोर के असलहे का प्रयोग किया था। हालांकि शूटरों की गोली कमलेश को नहीं लगी थी।

इसके बाद उनको गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया था। ठीक उसी बोर के असलहे का प्रयोग विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या में किया गया। पुलिस इस हत्याकांड को कमलेश तिवारी हत्याकांड की तरह भी तफ्तीश कर रही है।

Murderers used same weapons in Ranjeet Bachchan and Kamlesh Tiwari murder.
- फोटो : अमर उजाला

लेनदेन व पुरानी रंजिश पर टिकी तफ्तीश
विश्व हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में पुलिस की तफ्तीश पुरानी रंजिश व रुपये के लेनदेन पर टिकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक रणजीत बच्चन ने कई लोगों को नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। इसके नाम पर कई लोगों से रुपये लिये थे। इसी काम के लिए शनिवार को आदित्य कुमार श्रीवास्तव के साथ गोरखपुर के निवासी अभिषेक पटेल अपनी पत्नी ज्योति के साथ लखनऊ पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Murderers used same weapons in Ranjeet Bachchan and Kamlesh Tiwari murder.
- फोटो : amar ujala

रात में ओसीआर बिल्डिंग में रणजीत से मुलाकात के बाद किसी होटल में ठहरने चले गये। वहीं आदित्य रणजीत के आवास पर ही रुक गया। पुलिस को आदित्य ने बताया कि उसे रणजीत के साथ अभिषेक व उसकी पत्नी ज्योति को लेकर नोएडा जाने वाले थे।

रविवार को ही नोएडा जाने का दिन भी तय था। लेकिन उसी दिन सुबह रणजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं पुरानी रंजिश और पारिवारिक विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

विज्ञापन
Murderers used same weapons in Ranjeet Bachchan and Kamlesh Tiwari murder.
- फोटो : amar ujala

सात लोगों से पूछताछ
हत्या की सूचना मिलते ही लखनऊ पुलिस हरकत में आ गई। संयुक्त पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा, नीलाब्जा चौधरी व डीसीपी मध्य दिनेश सिंह ने बारी-बारी से कई संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ की शुरुआत हत्या के वक्त साथ रहे चश्मदीद आदित्य कुमार श्रीवास्तव से हुई। आदित्य के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने उसके साथी अभिषेक पटेल व उसकी पत्नी ज्योति पटेल से पूछताछ की गई। इसके बाद रणजीत की पत्नी कालिंदी से महिला थाना प्रभारी शारदा चौधरी की मौजूदगी में काफी देर तक पूछताछ की गई। वहीं कालिंदी शर्मा के चचेरे भाई मनोज शर्मा से भी पुलिस ने कई चक्र में पूछताछ की। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान कई सुराग हाथ लगे हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed