{"_id":"59dcdbdb4f1c1b98678b4f5a","slug":"murder-and-loot-in-gonda-in-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने बैंक के सामने से 50 लाख रुपये लूटे, असलहे लहराते हुए भाग निकले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड की हत्या कर बदमाशों ने बैंक के सामने से 50 लाख रुपये लूटे, असलहे लहराते हुए भाग निकले
Wed, 11 Oct 2017 05:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
ब्यूरो/अमर उजाला, गोंडा
Updated Wed, 11 Oct 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गोंडा के कोतवाली नगर क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके रानी बाजार की इलाहाबाद बैंक की शाखा से मंगलवार की देर शाम नकाबपोश दो बदमाशों ने कैश लेकर निकल रहे बैंक के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी और कैश बॉक्स में रखे 50 लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद असलहा लहराते हुए दोनों आराम से भाग निकले। इस दुस्साहसिक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश में लकीर पीटती रह गई। डीआईजी व एसपी ने घटनास्थल का मुआयना किया और अपराधियों की धर-पकड़ के निर्देश दिए। (मामले की जांच करती पुलिस टीम)
2 of 4
कोतवाली नगर क्षेत्र के रानीबाजार का इलाका शहर के सबसे व्यस्त बाजारों में से एक हैं। यह इलाका थोक व्यापारियों का गढ़ है। इससे यहां स्थित विभिन्न बैंकों की शाखाओं में रोजाना करोड़ों रुपये का लेन-देन होता है। इलाहाबाद बैंक की रानी बाजार की शाखा मुख्य सड़क पर स्थित है और इससे चंद कदम की दूरी पर ही पुलिस की पिकेट भी तैनात रहती है। सुरक्षा के लिए बैंक ने अपने निजी गार्ड भी तैनात कर रखे हैं। (कैशियर ऐसे ही केबिन छोड़कर भाग गया।)
3 of 4
मंगलवार की देर शाम करीब सवा पांच बजे बैंक की शाखा से 50 लाख रुपये का कैश निकालकर मुख्य शाखा में जमा करने के लिए ले जाया जा रहा था। बैंक की क्लर्क रोली पांडेय व निधि ने कैश बाक्स को संभाल रखा था। बैंक का गार्ड सादिक अली भी उनके साथ था। कैश बाक्स को बाहर खड़ी कैश वैन में रखने के लिए दोनों महिला कर्मचारी जैसे ही बैंक से बाहर निकलीं बाहर खड़े दो नकाबपोश बदमाशों ने बैंक के गार्ड पर हमला कर दिया। गार्ड सादिक अली संभल पाता इसके पहले ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर दोनों महिलाकर्मी दहशत के कारण कैश बॉक्स छोड़कर भाग खड़ी हुईं। इसके बाद दोनों बदमाश 50 लाख रुपये से भरा कैश बॉक्स लेकर भाग निकले। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। (बैंक कर्मियों से एक-एक कर पूछताछ करती पुलिस।)
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आसपास के लोग आनन-फानन में घायल बैंक गार्ड को लेकर जिला अस्पताल की तरफ भागे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। लूट की सूचना पर डीआईजी अनिल कुमार राय व पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। डीआईजी ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीम बनाकर छापेमारी कराने के निर्देश दिए हैं। शाखा प्रबंधक इलाहाबाद बैंक रानी बाजार बृजेश कुमार रावत ने बताया कि लुटेरों के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी गई है। कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। (सीसीटीवी फुटेज निकालती पुलिस।)
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।