फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुलायम बोले- अखिलेश के बर्ताव से दुख होता है, फोन तक नहीं उठाते

Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 23 Oct 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन
 mulayam singh yadav on conflict in samajwadi party.

समाजवादी पार्टी में शीर्ष स्तर पर चल रहे विवाद में सुलह की कोशिशों के लिए आए वरिष्ठ नेताओं के सामने मुलायम सिंह यादव की पीड़ा छलक पड़ी। वे भावुक भी हुए और गुस्से में भी दिखे। कहा, पार्टी के लिए क्या-क्या नहीं, अब जो बर्ताव हो रहा है, उस पर दुख होता है। जिस पार्टी को खून-पसीने से सींचा, उसे ही बचाने के लिए जूझना पड़ रहा है।

 mulayam singh yadav on conflict in samajwadi party.

विक्रमादित्य मार्ग स्थित आवास पर शनिवार को उनसे बातचीत के लिए उनके पुराने साथी और बुजुर्ग नेता बेनी प्रसाद वर्मा, रेवती रमण सिंह, किरनमय नंदा, विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय और नरेश अग्रवाल पहुंचे थे। दो-ढाई घंटे की बातचीत में नई-पुरानी तमाम बातें हुईं। नेताजी की पीड़ा इन शब्दों के रूप में बाहर आई।

 mulayam singh yadav on conflict in samajwadi party.

कहा, आप लोग जानते हो, कितनी मेहनत से पार्टी खड़ी की है। उन्होंने किरनमय नंदा से भी हल्की नाराजगी जताई, हालांकि नंदा की सफाई से वे संतुष्ट हो गए। उन्होंने रामगोपाल यादव के प्रति भी नाराजगी जताई। कहा, वे अलग पार्टी बनाने की बात कर रहे हैं। चुनाव आयोग तक चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
 mulayam singh yadav on conflict in samajwadi party.

अटल-आडवाणी ने जो नहीं कहा, वो अब सुननी पड़ रहा
सपा मुखिया ने पीड़ा जताई कि अखिलेश मेरा टेलीफोन तक नहीं उठाते। जो लोग मुझसे मिलने आते हैं, सीएम उनसे नाराज हो जाते हैं। कुछ काम कराना चाहते थे, लेकिन नहीं हुए। जिन अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के खिलाफ हम लड़ते थे, उन्होंने वे बातें नहीं कहीं, जो अब सुननी पड़ रही हैं। क्या अब परिवार से लड़ूं?

 

विज्ञापन
 mulayam singh yadav on conflict in samajwadi party.

उदयवीर को तत्काल निकालो
एमएलसी उदयवीर के पत्र का जिक्र आने पर मुलायम ने कहा, उसे (उदयवीर को) तत्काल पार्टी से बाहर करो। वरिष्ठ नेता भी इस मुद्दे पर सहमत थे। इस संबंध में फैसला लेने के लिए शिवपाल सिंह यादव को राज्य कार्यकारिणी की बैठक से बुलाया गया। मुलायम ने कहा, आप लोग वरिष्ठ हो, पार्टी को एकजुट रखने के लिए जो चाहे फैसला करो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed