फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सांसद कौशल किशोर ने किया ‘नशा मुक्त समाज’ आंदोलन का संकल्प समारोह, सीएम की मौजूदगी में युवाओं ने ली शपथ

Fri, 04 Dec 2020 04:29 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 04 Dec 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
MP Kaushal Kishore performed the first resolution ceremony of the 'Drug Free Society' movement
दीप प्रज्ज्वलित करते सीएम तथा नशा मुक्ति की शपथ लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला
दुख के थपेड़े कभी तोड़ देते हैं और कभी बड़े बदलाव का हौसला दे जाते हैं। सांसद कौशल किशोर के बेटे आकाश किशोर उर्फ जेबी की नशे की आदत के चलते मौत के बाद उसी हौसले की मिसाल है नशा मुक्त समाज आंदोलन। नशे के खिलाफ सांसद की इस मुहिम की औपचारिक शुरुआत गुरुवार को गांधी भवन में पहले संकल्प समारोह से हुई।


 
MP Kaushal Kishore performed the first resolution ceremony of the 'Drug Free Society' movement
- फोटो : अमर उजाला
समारोह का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया, जिनकी मौजूदगी में 1000 युवाओं ने नशा मुक्त समाज का संकल्प लेते हुए दोहराया कि ‘अब नशे को ना और खुशियों को हां करने की शपथ लेते हैं हम’। इस मौके पर जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, बाराबंकी से सांसद उपेंद्र सिंह रावत, मलिहाबाद विधायक जयदेवी कौशल, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लाल जी निर्मल, महंत देव्यागिरी समेत बड़ी संख्या में लौग मौजूद रहे।
MP Kaushal Kishore performed the first resolution ceremony of the 'Drug Free Society' movement
सांसद कौशल किशोर - फोटो : अमर उजाला
विगत अक्तूबर में सांसद कौशल किशोर के मंझले पुत्र आकाश किशोर उर्फ  जेबी का बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनकी बीमारी का कारण शराब की लत थी। बेटे की मौत से आहत होकर सांसद कौशल किशोर एवं उनकी पत्नी मलिहाबाद विधायक जय देवी ने यह संकल्प लिया कि अब किसी और युवा की मौत नशे के कारण नहीं होने देंगे। 10 जनवरी 2021 को दो हजार लोगों को दूसरे संकल्प समारोह में शपथ दिलाई जाएगी। इस मौके पर युवा संकल्प कर्ताओं को जागरूकता किट भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
MP Kaushal Kishore performed the first resolution ceremony of the 'Drug Free Society' movement
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री बोले- जिलों में नशामुक्ति केंद्रों को सक्रिय करें और प्रभावी बनाएं
समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलों में नशामुक्ति केंद्रोें को सक्रिय करने और प्रभावी बनाने को कहा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। हम सभी को इससे जुड़कर समाज को नशा मुक्त बनाने में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने नशे के खिलाफ  जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को नशा निगल रहा है। नशा करने वाले युवक न केवल अपना नुकसान कर रहे हैं, बल्कि वह समाज व राष्ट्र की भी क्षति कर रहे हैं।
विज्ञापन
MP Kaushal Kishore performed the first resolution ceremony of the 'Drug Free Society' movement
- फोटो : अमर उजाला
समाज को नशे से बचाने के लिए प्रत्येक नागरिक को अपनी भूमिका तय करनी होगी, तभी समाज से नशे जैसी बुराई को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को यह संकल्प लेना होगा कि न तो वह स्वयं नशा करेगा और न ही किसी अन्य को ऐसा करने देगा। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वह अपना भविष्य सुरक्षित करें और नशे से दूर रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जागरूकता लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नशा व्यक्ति के विवेक को हर लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed