फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बहराइचः खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में विस्फोट, 20 मकान राख, मां-बेटी जिंदा जलीं

Wed, 08 May 2019 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Wed, 08 May 2019 03:01 PM IST
विज्ञापन
mother and daughter burnt alive in bahraich
गांव में आग लगने से जले मकान - फोटो : अमर उजाला

बहराइच के कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव में मंगलवार को बरातियों के लिए खाना बनाते समय एक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। इससे भड़की आग से 20 मकान देखते ही देखते धू-धूकर जल गए। आग की चपेट में आकर मां और बेटी जिंदा जल गईं। एसएसबी कैंप मुर्तिहा की टीम ने ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग को फैलने से रोका। वहीं, नेपाल से आए अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

mother and daughter burnt alive in bahraich
नेपाल के दमकल कर्मियों और एसएसबी जवानों ने पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

कोतवाली मुर्तिहा क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी लक्ष्मण राजभर की बेटी की मंगलवार को शादी थी। बारातियों के लिए पकवान और भोजन तैयार करने के लिए लक्ष्मण ने पड़ोसी सुरेश के छप्पर का मकान लिया था। शाम करीब पांच बजे यहां हलवाई भोजन बना रहे थे, तभी अचानक गैस सिलेंडर में लीकेज से आग भड़क उठी। भोजन बना रहे लोगों ने गैस सिलेंडर की आग को काबू में करने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर भागकर जान बचाई।

mother and daughter burnt alive in bahraich
गांव में आग लगने से जले मकान - फोटो : अमर उजाला

इसी दौरान गैस सिलेंडर में विस्फोट होने से पूरा मकान धू-धू कर जल उठा। घर के अंदर से दान-दहेज का सामान निकालने के प्रयास में सुरेश की पत्नी मुन्नी देवी (40) व पुत्री करिश्मा (16) आग की लपटों से घिर गईं और दोनों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
mother and daughter burnt alive in bahraich
नेपाल के दमकल कर्मियों और एसएसबी जवानों ने पाया काबू - फोटो : अमर उजाला

उधर, चल रही तेज पछुआ हवा से आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते आसपास के 20 मकान जलकर राख हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पाकर एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
mother and daughter burnt alive in bahraich
गांव में आग लगने से जले मकान - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने मोतीपुर फायर ब्रिगेड को सूचना दी। साथ ही नेपाल के गुलहरिया से दमकल कर्मियों को बुलाया। तब किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।  एसएसबी कैंप मुर्तिहा के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed