{"_id":"5b924857867a557ed33fb9a7","slug":"mission-2019-bjp-will-appoint-50-new-party-members-on-every-booth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा का मिशन 2019 : जातीय गणित दुरुस्त करने के लिए हर बूथ पर बनाए जाएंगे 50-50 नए सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का मिशन 2019 : जातीय गणित दुरुस्त करने के लिए हर बूथ पर बनाए जाएंगे 50-50 नए सदस्य
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ‘बूथ जीतो-चुनाव जीतो’ नारे को जमीन पर उतारने के लिए प्रदेश भाजपा ने मिशन 2019 में फतह के लिए जातीय गणित दुरुस्त करने की तैयारी की है। प्रदेश के सभी डेढ़ लाख से अधिक बूथों को केंद्रित करके भाजपा के अनुकूल जातीय गणित दुरुस्त किया जाएगा।
2 of 5
Narendra Modi
जमीनी सेना को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ पर 50-50 नए सदस्य बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए क्षेत्रीय प्रभारी भी तय कर दिए गए हैं। बूथों पर सदस्यता अभियान 30 सितंबर तक चलेगा।
3 of 5
Amit Shah West Bengal
नए बनाए जाने वाले सदस्यों में कम से कम दस पिछड़ी जातियों और दस ही अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के होंगे। अच्छी संख्या में महिलाओं को भी सदस्य बनाने का लक्ष्य सौपा गया है ताकि हर बूथ पर हर जाति व वर्ग के लोग संगठन के सिपाही के रूप में खड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सेक्टर, बूथ अध्यक्ष नियुक्त करेगा अनुसूचित मोर्चा
चुनाव के दौरान इनके जरिये उस इलाके में मौजूद जातियों के सरोकारों के सहारे उनसे संपर्क व संवाद को मजबूत बनाया जाएगा। भाजपा ने 50-50 नए सदस्य बनाने के साथ बूथों पर सपा, बसपा और कांग्रेस सहित गैर भाजपाई दलों को तोड़कर अपने साथ खड़ा करने की तैयारी की है। इसके लिए पहले ही ‘सपा, बसपा व कांग्रेस’ मुक्त बूथ का नारा दे दिया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
BJP
भाजपा उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने बताया कि मंडल स्तर तक सदस्यता प्रमुख एवं सदस्यता संयोजक बनाये गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के निर्देश पर प्रदेश मंत्री देवेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश सदस्यता अभियान प्रकल्प के सह संयोजक अरविन्द भारती को पश्चिम एवं ब्रज, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी एवं प्रदेश सह संयोजक गंगा सागर दूबे को काशी एवं अवध क्षेत्र, प्रदेश मंत्री कामेश्वर सिंह एवं सदस्यता प्रकल्प के प्रदेश संयोजक जमुना प्रसाद द्विवेदी को गोरखपुर एवं कानपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।