{"_id":"5b923ecb867a557f6917e7ea","slug":"central-minister-smriti-irani-visited-modern-rail-coach-factory-lalganj","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्मृति ईरानी पहुंचीं मॉर्डन रेलकोच फैक्ट्री, जीएम बोले- यहां अब हम बुलेट ट्रेन के भी डिब्बे बना सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्मृति ईरानी पहुंचीं मॉर्डन रेलकोच फैक्ट्री, जीएम बोले- यहां अब हम बुलेट ट्रेन के भी डिब्बे बना सकते
Fri, 07 Sep 2018 02:33 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 07 Sep 2018 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को रायबरेली जिले में स्थित लालगंज मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया। इस दौरान स्मार्ट कोच देखकर वे काफी खुश हुईं और रेलकोच कारखाने के जीएम राजेश अग्रवाल को आदेश दिया कि सहयोगी इकाइयों की स्थापना जल्द कराएं ताकि लोगों को रोजगार मिल सके। इस दौरान जीएम ने ईरानी को भरोसा दिलाया कि अब इस कारखाने के संसाधन इतने पुख्ते और तकनीकी रूप से समृद्ध हैं कि हम भविष्य में यहां बुलेट ट्रेन के डिब्बे बनाने के बारे में भी सोच सकते हैं।
2 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
मालूम हो कि स्मृति ईरानी एक सप्ताह में दूसरी पर अमेठी दौरे पर आई हैं। इस दौरान लालगंज मॉडर्न रेल कोच कारखाने में सबसे पहले उन्होंने सेल शॉप में डिब्बों के बुनियादी ढांचे की निर्माण प्रक्रिया को विस्तार से देखा। इसके बाद वे फर्निशिंग शॉप गईं और हमसफर कोच को देखकर काफी प्रसन्न हुईं। एटीडीसी की ओर से महिलाओं को वस्त्र मंत्रालय के कार्यक्रम के तहत दिए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण में भाग ले रही महिलाओं से मुलाकात की और प्रशिक्षण की प्रगति जानी।
3 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
अग्रवाल ने बताया कि यहां मेट्रो ट्रेन के डिब्बे बनाए जाने की योजना से केंद्र सरकार के मेक इन इंडिया कार्यक्रम को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर 25 सहयोगी इकाइयां स्थापित हो गई हैं, जिनको अब तक 125 करोड़ रुपये का आर्डर दिया गया है। शताब्दी और राजधानी जैसी ट्रेनों में लगाए जाने के लिए पैंट्रीकार को रि-डिजाइन किया जा रहा है। अब इसमें हवाई जहाज जैसी कैटरिंग के बंदोबस्त की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
ईरानी ने कहा कि स्टील की जरूरत को पूरा करने के लिए निजी क्षेत्रों के साथ ही सरकारी उपक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी आपूर्ति ली जाए। अमेठी स्थित प्लांट से भी जरूरत का सामान लिया जाए।
विज्ञापन
5 of 5
smriti irani
- फोटो : amar ujala
जीएम ने बताया कि मंत्री ने स्कूली बच्चों के साथ जुड़ाव बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद वे प्रशासनिक भवन पहुंची और वहां जीएम के कांफ्रेंस हाल में कर्मचारी नेताओं से मुलाकात की और उनके ज्ञापन लिए। इसके बाद वे सलोन के लिए रवाना हो गईं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।