{"_id":"61909c675f600c20b92e146c","slug":"ministers-and-mp-mla-welcomes-idols-of-mother-annapurna-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: लखनऊ पहुंची 100 साल बाद कनाडा से वापस लाई गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, रथयात्रा में शामिल हुए मंत्री विधायक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: लखनऊ पहुंची 100 साल बाद कनाडा से वापस लाई गई मां अन्नपूर्णा की मूर्ति, रथयात्रा में शामिल हुए मंत्री विधायक, तस्वीरें
माई सिटी, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से होते हुए वाराणसी जा रही मां अन्नपूर्णा पुनर्स्थापना यात्रा का राजधानी पहुंचने पर शनिवार को जोरदार स्वागत किया गया। प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक कानपुर से ही रथयात्रा में शामिल होकर लखनऊ पहुंचे।
कानपुर रोड से सरोजनीनगर में प्रवेश पर राज्य मंत्री स्वाति सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूजा, अर्चना संग पुष्प वर्षा की। इसके बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन व महापौर संयुक्ता भाटिया के अलावा विधायकों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगुवानी की।
इसके साथ ही यात्रा पॉलीटेक्निक चौराहा से बाराबंकी होते हुए अयोध्या के लिए रवाना हो गई। इस यात्रा में वह मां अन्नपूर्णा देवी की वह मूर्ति लाई जा रही है, जो करीब सौ बरस पहले चोरी के बाद कनाडा पहुंच गई थी। बाद में भारत सरकार के प्रयास से वह मूर्ति वापस आई है।
यह यात्रा अयोध्या में रात को रुकने के बाद सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, जौनपुर से होकर 14 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी। वहां 15 नवंबर को एकादशी के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
2 of 5
- फोटो : amar ujala
स्वागत के इंतजार में दोपहर से शाम तक डटे रहे लोग
राजधानी में मां अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए दोपहर से अलग-अलग चौराहों पर स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोग जुटे थे। लेकिन जगह-जगह पूजा-अर्चना के कारण यात्रा करीब चार घंटे देर से शहर में पहुंची। ऐसे में लोग देर शाम तक डटे रहे।
3 of 5
- फोटो : amar ujala
यात्रा के दौरान कानून मंत्री ब्रजेश पाठक खुद रथ से प्रसाद वितरित करते रहे। कैंट विधानसभा में कृष्णा नगर मेट्रो स्टेशन, संत निरंकारी भवन, आलमबाग चौराहा व मवैया चौराहा पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश चंद्र तिवारी, महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वागत किया और उसके बाद वह भी रथ यात्रा में शामिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : amar ujala
बर्लिंग्टन चौराहे पर स्वागत के बाद रथ भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचा तो प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, लखनऊ प्रभारी प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला व विधायक डॉक्टर नीरज बोरा ने ढोल, बाजे के साथ पुष्प वर्षा के बीच यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद हजरतगंज हनुमान मंदिर के पास घंटा घड़ियाल, ढोल व शंखनाद के साथ स्वागत हुआ।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : amar ujala
यहां नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन और महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा मौजूद रहे। मंत्रोचार के साथ पूजन अर्चन व आरती की गई। हनुमान मंदिर के बाद रथ यात्रा राजीव चौक, 1090 चौराहा, समता मूलक चौराहा व लोहिया चौराहा होते हुए पॉलीटेक्निक चौराहा पहुंची। वहां मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद रहे। इसके बाद कमता चौराहा, चिनहट के रास्ते यात्रा अयोध्या चली गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।