फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका पर चुप नहीं बैठेंगी मायावती, कहा- कोर्ट जाएंगे

Thu, 16 Mar 2017 01:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 16 Mar 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
mayawati to appeal in court on EVM tempring issue.

भाजपा पर ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में गड़बड़ी का आरोप लगाने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है कि वह इस मामले पर चुप नहीं बैठेंगी और कोर्ट में अपील करेंगी। लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि इस संबंध में चुनाव आयोग से शिकायत की गई थी, लेकिन वहां से मिला जवाब संतोषजनक नहीं है। अब हम कोर्ट जाएंगे और ईवीएम से चुनाव व्यवस्‍था को खत्म करने व बैलेट के जरिए मतदान की व्यवस्‍था शुरू कराने का अनुरोध करेंगे।

mayawati to appeal in court on EVM tempring issue.

उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत को ईवीएम में गड़बड़ी कर हासिल की गई जीत करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 मार्च को भाजपा ने ईवीएम में गड़बड़ी करके लोकतंत्र की हत्या की थी। इसलिए प्रदेश के हर जिला मुख्यालय में हर महीने की 11 तारीख को बसपा काला दिन मनाएगी। इसकी शुरूआत 11 अप्रैल को होगी।

mayawati to appeal in court on EVM tempring issue.

उन्होंने कहा कि 325 सीटें जीतने के बाद भी प्रधानमंत्री समेत भाजपा के बड़े नेताओं के चेहरे पर व भाषा में वह उत्साह नहीं दिख रहा है जो इस भारी जीत पर होनी चाहिए थी, क्योंकि वह भी जानते हैं उनकी यह जीत असली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
mayawati to appeal in court on EVM tempring issue.

उन्होंने दलित, आदिवासी व पिछड़ों को आगाह करते हुए कहा कि उन्हें कानून के प्रति सचेत होना चाहिए। अगर ऐसा न हुआ तो 2019 में चुनाव जीतकर भाजपा आरक्षण को समाप्त भी कर देगी।

विज्ञापन
mayawati to appeal in court on EVM tempring issue.

उन्होंने भाजपा पर मीडिया को कब्जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े मीडिया हाउस पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने पत्रकारों से सवाल पूछा कि हमारी सभाओं में भीड़ आती थी आपने भी देखा होगा, क्या इतने ही वोट मिले होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed