फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

24 घंटे में 11.6 डिग्री पहुंचा अधिकतम पारा, ...और ‘पहाड़’ बन गया लखनऊ

Fri, 27 Dec 2019 03:40 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 27 Dec 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
maximum temperature reached 11.6 degrees in 24 hours in lucknow
लखनऊ में घना कोहरा छाया, लोग घरों से गर्म कपड़ों में पैक होकर निकले - फोटो : अमर उजाला

 पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से बृहस्पतिवार को लखनऊ गलन भरी कड़ाके की सर्दी की चपेट में आ गई। ठंड के मामले में लखनऊ ने शिमला, नैनीताल और कुल्लू को मात दे दी। यहां अधिकतम पारा सामान्य से 11 डिग्री कम 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बीते 24 घंटों में यह 5.8 डिग्री लुढ़का। मौसम विभाग के मुताबिक अरसे बाद दिन के अधिकतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट देखी गई है।

maximum temperature reached 11.6 degrees in 24 hours in lucknow
मौसम का सितम - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम रहा। दिन का पारा लुढ़कने से गलन इस कदर बढ़ी कि दिनभर लोग हीटर ब्लोअर, अलाव के सामने डटे रहे। बर्फीली हवाओं के साथ हांड़ कंपाती ठंड ने परेशान किया तो सड़कों पर दिखे लोग शॉल, जैकट लादे रहे।
maximum temperature reached 11.6 degrees in 24 hours in lucknow
छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
दिन में सूर्य ग्रहण बीतने के बाद दोपहर तक धूप का इंतजार जारी रहा। इसके बाद डेढ़-दो घंटे की धूप के बावजूद दिन का अधिकतम पारा जबरदस्त तरीके से गिरा। इसके चलते धूप भी गलन से राहत नहीं दिला सकी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
maximum temperature reached 11.6 degrees in 24 hours in lucknow
घर से निकले लोग गर्म कपड़ों में पैक रहे - फोटो : अमर उजाला
...और ‘पहाड़’ बन गया लखनऊ
लखनऊ दिन भर कुल्लू, शिमला और नैनीताल से कहीं ज्यादा ठंडा रहा। राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 11.1 डिग्री रहा, जबकि यह नैनीताल में 13, कुल्लू में 16 डिग्री और शिमला में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा।


 
विज्ञापन
maximum temperature reached 11.6 degrees in 24 hours in lucknow
लखनऊ मेंं घना कोहरा छाया - फोटो : अमर उजाला
जारी रहेगी गलन भरी ठंड
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक फिलहाल आने वाले दिनों में गलन भरी ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। दिन का अधिकतम तापमान प्रदेश में सामान्य से 5 से 13 डिग्री तक कम दर्ज हो रहा है। ऐसे में राजधानी समेत आसपास के इलाकों में कोल्ड-डे कंडीशन एक्टिव हैं, जिससे गलन-ठिठुरन बढ़ रही है। वायुमंडल में अभी अधिकतम आर्द्रता स्तर 95 प्रतिशत के आसपास है। घने कोहरे की चादर ऊपर तक छाई हुई है, जिससे पूरी धूप नहीं खिल पा रही है। कोल्ड डे कंडीशन के साथ गलन भरी ठंड जारी रहेगी, दोपहर तक धूप खिलने की संभावना है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed