शारदीय नवरात्र के साथ ही शनिवार से त्यौहारों के उल्लास से सराबोर हो उठेगी राजधानी। नवरात्र, दशहरा और दीपावली के साथ-साथ लखनऊ इस बार विकास का पर्व भी मनाएगा। त्यौहारों के इस मौसम में राजधानीवासियों को मिलेगी कई सौगातें। कई बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास और उद्घाटन इस महीने होगा।
2 of 8
म्यूजियम ब्लॉक
- फोटो : amar ujala
समाजवादी चिंतक और जेपी मूवमेंट के प्रणेता जयप्रकाश नारायण की जिंदगी पर गोमतीनगर में बने 843 करोड़ रुपये की लागत से बने म्यूजियम का उद्घाटन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 11 अक्तूबर को सुबह 11.30 बजे करेंगे। जेपी सेंटर के इस प्रमुख हिस्से में अंतरराष्ट्रीय तकनीक और जयप्रकाश नारायण की समाजवादी विचारधारा से रूबरू होेने का मौका लोगों को मिलेगा। यह म्यूजियम आपातकाल इतिहास के बारे में भी बताएगा।
3 of 8
हाइटेक कंट्रोल रूम डायल 100
- फोटो : amar ujala
अपराध होने के बाद 10-15 मिनट के अंदर पुलिस पहुंच सके, इसके लिए लखनऊ में एक हाइटेक कंट्रोल रूम डायल 100 प्रोजेक्ट के नाम से विकसित किया जा रहा है। गोमतीनगर विस्तार के सेक्टर-7 में भव्य इमारत बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन अक्तूबर के अंतिम सप्ताह में प्रस्तावित।
4 of 8
गोमा का किनारा
- फोटो : amar ujala
करीब 2000 करोड़ रुपये खर्च कर गोमती नदी के संरक्षण का काम इसी महीने पूरा करने की योजना है। पहले कई बार इसका उद्घाटन टल चुका है। 15 अक्तूबर से स्टेडियम में भी खेल प्रतियोगिताएं शुरू कराने के निर्देश खुद मुख्यमंत्री दे चुके हैं। इसका उद्घाटन 15-20 अक्तूबर के बीच प्रस्तावित।
5 of 8
शॉपिंग करने का मौका
- फोटो : amar ujala
सीजी सिटी में क्रिकेट स्टेडियम के बगल में दिल्ली के कनॉट प्लेस की तर्ज पर बन रहे शान-ए-अवध संकुल का निर्माण होना है। इसके पूरा होने पर लखनऊ के लोगों को एक लग्जरी माहौल में शॉपिंग करने का यहां मौका होगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस व एलआईजी के फ्लैं व एसटीपी का शिलान्यास भी मुख्यमंत्री को करना है। इसका उद्घघाटन अक्टूबर के तीसरे हफ्ते में प्रस्तावित।