फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आम व्यवसायी को बुरी तरह पीटा फिर सिर में मार दी गोली, तस्वीरें

Tue, 21 Jun 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jun 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
man shot dead sleeping in his farm

लखनऊ के काकोरी के अलीपुर सराय में सोमवार तड़के आम व्यवसायी महेश कुमार मौर्या(35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या से पहले आरोपियों ने व्यवसायी को बुरी तरह से लाठी-डंडों से पीटा फिर तमंचे से सिर में गोली मार दी।

man shot dead sleeping in his farm

फायर सुनकर पहुंचे व्यवसायी के चचेरे भाई ने ग्रामीणों की मदद से दो आरोपियों को पकड़कर पिटाई की फिर पुलिस को सौंप दिया, जबकि दो लोग मौका पाकर भाग निकले। इस मामले में व्यवसायी की पत्नी महेश्वरी देवी ने मेराज, बबलू, इमरान और जमाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

man shot dead sleeping in his farm

एसओ काकोरी राम नरेश यादव के मुताबिक, बाग के अलावा महेश कुमार मौर्या आम का व्यवसाय भी करता था। बाग में भैंस जाने को लेकर हुए विवाद में गांव के ही बबलू, मेराज, इमरान और जमाल ने महेश कुमार मौर्या को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इसके बाद सिर में गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
man shot dead sleeping in his farm

इस दौरान महेश के चचेरे भाई कुलदीप को देखकर आरोपी तमंचा फेंककर भागने लगे। इस पर कुलदीप ने ग्रामीणों की मदद कर बबलू और उसके सगे भाई मेराज को पकड़ लिया।

विज्ञापन
man shot dead sleeping in his farm

गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं, पोस्टमॉर्टम हाउस पर सांसद कौशल किशोर समेत भारी संख्या में ग्रामीणों का तांता लगा रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed