फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाला पिता बना दरिंदा, खुद सुनाई हैवानियत की कहानी, तस्वीरें

Mon, 20 Jun 2016 12:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
टीम डिजिटल/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 20 Jun 2016 12:26 PM IST
विज्ञापन
police man told horrible story of daughter murder, wife and little daughter critical
पुलिसवाले ने बेटी की हत्या की, पत्नी और छोटी बेटी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
आखिर ऐसी क्या बात हुई कि पुलिस वाला इतना हैवान बन गया कि मासूम बच्चियों पर उसे रहम न आया और चाकुओं से गोद डाला। सुनिए हैवानियत की कहानी खुद आरोपी की जुबानी।
police man told horrible story of daughter murder, wife and little daughter critical
पुलिसवाले ने बेटी की हत्या की, पत्नी और छोटी बेटी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
पुलिस पूछताछ में आरोपी अनिल ने इस वारदात को अंजाम देने के पीछे कोई बड़ा कारण नहीं बताया। उस दिन एक छोटी सी बात थी, जिसने अनिल को इतना क्रोध दिला दिया कि वह खुद पर काबू नहीं पा सका। अनिल ने बताया कि वीरवार रात को जब वह घर आया तो उसने पत्नी संतोष से कहा कि रोटी डाल दे। पत्नी ने जवाब दिया कि बाहर से क्यों नहीं खाकर आया रोटी, उसने कहा आदमी शादी क्यों करता है?
police man told horrible story of daughter murder, wife and little daughter critical
पुलिसवाले ने बेटी की हत्या की, पत्नी और छोटी बेटी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
दोनों में बहस हुई, पत्नी की बात से उसे इतना गुस्सा आ गया कि उसने रसोई में पड़ा चाकू उठाया और सीधा उस पर चार वार किए। इसके बाद छोटी लोहे की पाइप उठाई और सिर में दे मारी। संतोष नीचे गिर पड़ी तो उसे लगा कि ये मर चुकी है। इतने में उसका नजर बड़ी बेटी तनु पर पड़ी, तनु ने उसे उसकी मम्मी को मारते हुए देख लिया था। सबूत मिटाने के लिए उसने चाकू से सीधा उसकी गर्दन पर वार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
police man told horrible story of daughter murder, wife and little daughter critical
पुलिसवाले ने बेटी की हत्या की, पत्नी और छोटी बेटी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के दौरान कबूल नामे में आरोपी अनिल ने बताया कि पत्नी संतोष व बेटी तनु को मारकर जब वह जाने लगा तो छोटी बेटी प्रेरणा के भविष्य की चिंता उसे सताने लगी। उसे लगा कि अब इसे पालेगा कौन? इसकी कारण दिल पर पत्थर रखकर छोटी बेटी को भी चाकू मार दिया। तीनों को मरा हुआ समझकर उसने बाहर से गेट बंद किया और भागकर अपने गांव मां के पास चला गया।
विज्ञापन
police man told horrible story of daughter murder, wife and little daughter critical
पुलिसवाले ने बेटी की हत्या की, पत्नी और छोटी बेटी गंभीर - फोटो : अमर उजाला
बाद में उसे पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी व बेटियां जिंदा हैं, लेकिन शनिवार को जब उसे पता चला कि उसकी बड़ी बेटी तनु की मौत हो चुकी है तो उसकी आंखों में आंसू आ गए। उसने कहा कि सब कुछ बर्बाद हो गया, पत्नी उसे समझने को तैयार नहीं थी और वह भी उसकी एक बात सुन नहीं सका। थोड़ी देर के क्रोध ने क्या-क्या करवा दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed