फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

Mon, 01 Jun 2015 02:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Jun 2015 02:09 PM IST
विज्ञापन

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

 Mahapanchayat election in Jail.

(गोसाईगंज) मॉडल जेल के बन्दियो की महापंचायत के चुनाव के लिए रविववार की दोपहर 3 बजे वोटिंग शुरू हुई। पांच पंचो व एक सरपंच के लिए कारागार के गंगा भवन के 415 बन्दियो ने मतदान किया। मतदान के दौरान जेल अधीक्षक आलोक सिह जेलर ए के मिश्रा सहित जेल कर्मी मौजूद रहे।

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

 Mahapanchayat election in Jail.

आदर्श कारागार मे निरूध्द दोष सिद्घ बन्दियो की पंचायत चुनाव का प्रचार प्रसार रविवार सुबह 10 बजे थम गया। जेल प्रशासन ने चुनाव से सम्बन्धित सभी औपचारिकताएं शनिवार की शाम को पूरा कर लिया था। बन्दियो के इस महासमर मे 23 मई को पंच के लिये 14 बन्दियो ने व सरपंच पद के लिए 5 बन्दियो ने नामांकन किया था। पिछले सात दिनो से आदर्श कारागार मे चुनावी महौल है।

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

 Mahapanchayat election in Jail.

इस चुनावी घमासान मे प्रत्याशी बन्दी व उनके समर्थक बन्दियो ने अपनी अपनी जीत सुनिशित करने के लिये अपने पक्ष मे मतदान की अपील की। चुनाव का उत्साह बन्दियो के चेहरो पर साफ झलक रहा था। भीषण गर्मी मे बन्दी मतदान के प्रति जागरूक दिखे और कडी धूप मे कतार मे खडे होकर अपने उम्मीदवार बन्दी के पक्ष मे मतदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

 Mahapanchayat election in Jail.

रविवार को 3 बजे शुरू हुई वोटिग शाम 7 बजे समाप्त हुई। जिसमे 415 बन्दियो ने मतदान किया। वोटिग समाप्त होने के मतपेटियो को सील कर कारागार के कार्यालय मे सुरक्षित रखा गया है। मतपेटिया बन्दी रक्षको के निगरानी मे रहेगी। मॉडल जेल के अधीक्षक आलोक सिह ने बताया सोमवार को दोपहर 11 बजे जेल के हाल मे मतगणना शुरू होगी।

विज्ञापन

PICS: अब यूपी में सरपंच चलाएंगे जेल

 Mahapanchayat election in Jail.

पंचायत का कार्यकाल पांच वर्ष का होता है। बन्दियो के मुताबिक सरपंच पद का चुनाव कांटे का है। सरपंच पद के उम्मीदवार गगन सिह व गिरिश वर्मा मे टक्कर है।
- चुनाव समाप्त होने के बाद बन्दियो की निगाहे सोमवार को आने वाले चुनाव परिणाम पर अटकी है। रविवार की शाम बैरको मे जाने के बाद चुनाव परिणाम को लेकर उत्साहित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed