फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भीषण गर्मी में भी नहीं डिगी आस्था, लखनऊ में रही बड़े मंगल की धूम

Tue, 16 May 2017 07:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 16 May 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
lucknowites celebrates bada mangal
बड़ा मंगल
जेठ के पहले बड़े मंगल पर भीषण गर्मी के दौरान आस्था की परीक्षा रही। पूरे साल बड़ा मंगल का इंतजार करने वाले श्रद्धालुओं की आस्था में कमी नजर नहीं आई। 
lucknowites celebrates bada mangal
बड़ा मंगल
मंगलवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतारें सोमवार देर रात से ही लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। 
lucknowites celebrates bada mangal
बड़ा मंगल
अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में पहले बड़े मंगल के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। बड़ा मंगल की शुरुआत इसी हनुमान मंदिर से मानी जाती है और इस दिन मंदिर का स्थापना दिवस भी मनाया जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
lucknowites celebrates bada mangal
बड़ा मंगल
साथ ही पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ  हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर (चारबाग),  दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर (हजरतगंज), पंचमुखी हनुमान मंदिर (बीरबल साहनी मार्ग), कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में बड़ा मंगल पर विशेष व्यवस्था रही। 
विज्ञापन
lucknowites celebrates bada mangal
बड़ा मंगल
बड़ा मंगल पर सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों का आयोजन करने वाली संस्थाएं और लोग सोमवार सायंकाल से ही इसकी तैयारी करते नजर आए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed