फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP: 'हो सकता है अब न आ पाऊं...', स्कूल से निकलते वक्त दोस्तों से यश ने कही थी ये बात; ऑनलाइन गेम और खुदकुशी

Wed, 17 Sep 2025 11:20 AM IST
शाहरुख खान ललित दीक्षित, अमर उजाला, लखनऊ
ललित दीक्षित, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 17 Sep 2025 11:20 AM IST
सार

लखनऊ में ऑनलाइन गेम फ्री फायर के जाल में फंसकर किसान के इकलौते बेटे ने लाखों रुपये गंवा दिए। ऑनलाइन गेम में लाखों रुपये की रकम हारने के बाद मासूम छात्र यश ने जान दे दी। 10 माह से लगातार ट्रांजेक्शन हो रहे थे।

विज्ञापन
Lucknow yash suicide case Yash told his friends I might not be able to come now he suicide due to online game
Lucknow yash suicide case - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के मोहनलालगंज में घर का यश... मां का दुलारा... पिता का सहारा... अपना आंगन सूना कर गया। परिवार को जिंदगीभर का सदमा दे गया। साइबर जालसाजों ने उसकी मासूमियत को ऐसा छला कि उसे जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। मासूम यश की मौत से उसका गांव ही नहीं, पूरा जिला सदमे में है।



पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार शाम को उसका शव गांव पहुंचा तो हर कोई आखिरी बार उसे दुलारने के लिए टूट पड़ा। बेबस पिता इकलौते बेटे के शव को एकटक निहारते रहे। मां विमला की हालत बयां करने के लिए शब्द हल्के पड़ रहे हैं। वह जब भी होश में आतीं, बेटे के शव से लिपट जातीं।

Lucknow yash suicide case Yash told his friends I might not be able to come now he suicide due to online game
यश का शव देख विलाप करतीं मां विमला देवी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोस्तों से बोला था यश- हो सकता है अब न आ पाऊं
सोमवार को स्कूल से निकलते वक्त यश काफी उदास था। दोस्तों के पूछने पर उसने कहा था कि हो सकता है कि कल से मैं स्कूल न आ पाऊं। दोस्तों ने उसकी बात को मजाक समझकर टाल दिया था। यश के दोस्तों का कहना है कि अगर उन्हें पता होता कि उनका दोस्त जान दे देगा तो उसके घरवालों को पूरे मामले की जानकारी दे देते।
Lucknow yash suicide case Yash told his friends I might not be able to come now he suicide due to online game
यश खुदकुशी मामले की जांच करती पुलिस और उसके पिता सुरेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
10 माह से लगातार हो रहे थे ट्रांजेक्शन
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि बैंक की ओर भी छानबीन चल रही है। सामने आया है कि 10 माह से लगातार सुरेश के खाते से ऑनलाइन लेनदेन हो रहा था। शायद यह ऑनलाइन गेम में लगाई गई रकम का ही लेनदेन है। कई बार खाते में रकम आई भी है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow yash suicide case Yash told his friends I might not be able to come now he suicide due to online game
मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में यश का शव देख विलाप करतीं मां विमला देवी और पिता सुरेश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि यश को गेम में जीतने पर ये रकम भेजी गई थी। कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि कुछ माह पहले खाते से बड़ी रकम कटने का मेसेज फोन पर आया था। परिवार ने इस पर चर्चा की थी। 

 
विज्ञापन
Lucknow yash suicide case Yash told his friends I might not be able to come now he suicide due to online game
मोहनलालगंज के धनुवासाड़ गांव में यश का शव देख विलाप करतीं मां विमला देवी और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान यश ने उन्हें फेक मेसेज की बात कहकर गुमराह कर दिया था। सुरेश ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद भी लगातार ट्रांजेक्शन होते रहे। सोमवार को सुरेश को जब खाते में रुपये नहीं होने की जानकारी हुई थी तो उन्होंने यश को ट्यूशन पढ़ाने वाले टीचर से संपर्क किया था। टीचर को पूरी बात बताई थी। ट्यूशन में ही यश को पता चला था कि पिता को मामले की जानकारी हो गई है। उसने घर जाकर डर के मारे फंदा लगा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed