फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है विराट-अनुष्का मैरिज का लखनऊ कनेक्शन, शहर के इस जोड़े ने शादी को बना दिया यादगार, तस्वीरें

Tue, 12 Dec 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
Lucknow's devika narayan prepared marriage set for virat anushka marriage.

इटली के मिलान शहर में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के हो गए। उनके इस समारोह को यादगार बनाने में लखनऊ के एक जोड़े की खास भूमिका रही। जिसने समारोह को बेहद खास बना दिया।



विराट-अनुष्का की शादी जिस रिजॉर्ट में हुई उसे सजाने-संवारने की जिम्मेदारी लखनऊ की रहने वाली डिजाइनर देविका नारायण ने संभाली थी। इतना ही नहीं उनके पति ने इस समारोह की तस्वीरें अपने कैमरे में उतारीं। उनके पति जोसेफ राधिका फोटोग्राफर हैं जिन्होंने अनुष्का और विराट के जीवन के शानदार पलों को अपने कैमरे में उतारा।

Lucknow's devika narayan prepared marriage set for virat anushka marriage.

देविका एक वेडिंग प्लानर हैं और उनके पति जोसेफ राधिका एक फोटोग्राफर हैं। जोसेफ की क्लिक तस्वीरों को ही विराट-अनुष्का ने ट्वीटर पर शेयर करके इस खबर को खुलासा किया था। लखनऊ से ताल्लुक रखने वाली देविका डेस्टिनेशन वेडिंग प्लानिंग के लिए एक जाना माना चेहरा है। उनके अनुसार इस शादी पर काम करना आसान नहीं था, क्योंकि इस खबर को सीक्रेट भी रखना था और अच्छा काम भी करना था।

Lucknow's devika narayan prepared marriage set for virat anushka marriage.
एक इंटरव्यू में देविका के पिता प्रदीप नारायण ने कहा कि उन्हें भी इसके खबर के बारे में सिर्फ आधे घंटे पहले ही पता चला। जब उनके दामाद जोसेफ ने शाम को उन्हें बुलाया और देविका को इस कुछ बड़ा करने पर बधाई देने को कहा। उसी समय उन्हें इस खबर में बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow's devika narayan prepared marriage set for virat anushka marriage.
- फोटो : twitter

प्रदीप ने कहा कि पिछले छह महीनों में जब उनकी बेटी और दामाद तीन से चार बार इटली गए, तब भी उन लोगों को अंदाजा नहीं लग पाया। देविका ने विराट-अनुष्का की शादी के अलावा दिनेश कार्तिक और रॉबिन उथप्पा की भी वेडिंग प्लानर रही हैं।

विज्ञापन
Lucknow's devika narayan prepared marriage set for virat anushka marriage.

विराट और अनुष्का ने 800 वर्ष पुराने इटली के बोर्गो फिनोशिटो रिजॉर्ट में शादी की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed