फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayodhya Deepotsav 2024: भव्य सजी है रामनगरी, मठ-मंदिर... घाट-महल सब होंगे जगमग; तस्वीरों में देखें अलौकिक छटा

Sun, 27 Oct 2024 11:47 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Oct 2024 11:47 AM IST
सार

Deepotsav in Ayodhya 2024 : इस बार अयोध्या के दीपोत्सव में 500 वर्षों बाद भव्य महल में रामलला के विराजने की खुशी झलक रही है। सर्व समाज में दीपोत्सव का उत्साह है। मुस्लिम, जैन, सिख समाज भी अपनी भागीदारी निभाएगा। 

विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2024 joy of Ramlala being seated in grand palace visible in these pictures see beauty
दीपोत्स्व को लेकर सजा राज सदन का प्रवेश द्वार। - फोटो : संवाद

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में इस दीपावली पर दोहरी खुशी का माहौल है। श्रीरामलला के भव्य मंदिर में विराजने के बाद यह पहली दीपावली है। इसको लेकर रामनगरी गदगद है। अयोध्यावासी भाव विह्वल भी हैं। हों भी क्यों न, 500 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद रामलला भव्य महल में विराजे हैं।



इसकी खुशी में पूरी अयोध्या राममय हो उठी है। दीपोत्सव को लेकर सर्वसमाज में उत्साह है। मुस्लिम, जैन, सिख समाज दीपोत्सव में भागीदारी निभाने की तैयारी कर रहा है तो रामनगरी के 37 जातीय मंदिर भी इस बार दीपोत्सव में रोशन होंगे।

Ayodhya Deepotsav 2024 joy of Ramlala being seated in grand palace visible in these pictures see beauty
दीपोत्सव को लेकर जग मग रामपथ। - फोटो : संवाद
लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में दीपावली का आयोजन होता है। राम का यह वनवास तो मात्र 14 वर्ष का था लेकिन रामलला को भव्य महल में विराजने के लिए पांच सदी का वनवास झेलना पड़ा। इसलिए अब, जब वह स्वप्न साकार हो चुका है जो कभी अकल्पनीय हो गया था, तो पूरी अयोध्या गदगद है। 
 
Ayodhya Deepotsav 2024 joy of Ramlala being seated in grand palace visible in these pictures see beauty
घाट पर सजावट करके बनाया गया सुंदर - फोटो : संवाद
अयोध्यावासी भी इस दीपोत्सव को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। दीपोत्सव जाति, धर्म की दीवारें भी तोड़ता नजर आएगा। दीपोत्सव के दिन पूरी अयोध्या अनुष्ठान मय होगी तो मठ-मंदिर, चौक-चौराहे, घाटों से लेकर घर-घर दीप जलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2024 joy of Ramlala being seated in grand palace visible in these pictures see beauty
घाट पर सजाए गए दीप - फोटो : संवाद
ये खुशी के दीप होंगे, रामनगरी की तरक्की के दीयों से अयोध्या रोशन होगी। साधु-संतों समेत हिंदू समाज तो उत्साहित है ही, मुस्लिम, सिख, जैन समाज भी दीपोत्सव में दीप जलाने की तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
Ayodhya Deepotsav 2024 joy of Ramlala being seated in grand palace visible in these pictures see beauty
राम घाट पर की गई भव्य सजावट - फोटो : संवाद
निश्चित रूप से यह दीपोत्सव खास है। रामलला भव्य महल में विराजे हैं। यह उनकी पहली दिवाली है, उनका भव्य अभिनंदन करेंगे। खुशी में दरिद्रनारायण की सेवा करेंगे, यही राम की मर्यादा भी है। दीपोत्सव में गुरुद्वारा को आलोकित किया जाएगा, अखंड पाठ कर देश में सुख-शांति की कामना करेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed