फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Building Collapse: कम पड़ गए प्रशासन के संसाधन, हर तरफ चीख पुकार; तस्वीरों में देखें दर्दनाक हादसा

Wed, 25 Jan 2023 12:12 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse resources of administration fell short see pictures of painful accident
मलबे से लोगों को बाहर निकालता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ के वजीर हसन रोड स्थित पांच मंजिला अलाया अपार्टमेंट मंगलवार देर शाम अचानक भरभराकर गिर गया। इस अपार्मेंट में सौ से ज्यादा परिवार रहते हैं, जो मलवे में दब गए। मौके पर पुलिस, प्रशासन के साथ एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। 



Lucknow Building Collapse resources of administration fell short see pictures of painful accident
हादसे के बाद अपनों की तलाश में महिला - फोटो : अमर उजाला

हादसे में अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। वहीं सात को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी बेहोशी के हालत में मिले थे। घटना इतनी भयावह है की चारों तरफ चीख पुकार सुनाई दे रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस कम पड़ गए। 

Lucknow Building Collapse resources of administration fell short see pictures of painful accident
बचाव कार्य में जुटी टीमें - फोटो : अमर उजाला

हजरतगंज के वजीर हसन रोड पर बनी इस बिल्डिंग को 2010 में याजदान बिल्डर ने बनाया था। बताया जा रहा है की बिल्डिंग के बेसमेंट में कई दिनों से काम चल रहा था। बेसमेंट ने करीब तीन फिट तक खोदाई कर दी गई थी। शाम को लखनऊ ने महसूस किए गए भूकंप के हल्के से झटके के साथ ही करीब 6:50 बजे बिल्डिंग भरभराकर गिर गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse resources of administration fell short see pictures of painful accident
लखनऊ में गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

सपा और कांग्रेस नेताओ का परिवार भी दबा
पांच मंजिल की इस इमारत में 16-20 फ्लैट हैं। इसी ने कांग्रेस नेता जिशान हैदर और सपा नेता अब्बास हैदर का भी परिवार रहता है। शाम के वक्त ज्यादातर लोग घर में ही थे। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों के मलवे में दबे होने की आशंका है। 

विज्ञापन
Lucknow Building Collapse resources of administration fell short see pictures of painful accident
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

कम पड़ गए प्रशासन के संसाधन, हर तरफ चीख पुकार
घटना स्थल पर दो दर्जन से ज्यादा बुलडोजर पहुंचे जो मालवा हटा रहे हैं। इसके अलावा 20 से ज्यादा एंबुलेंस घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टुकड़ियां बचाव कार्य में जुटी हैं। लेकिन घटना इतनी भयावह है की प्रशासन के यह संसाधन कम पड़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed