फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow building Collapse: घायलों ने बताई आपबीती, मैं तो चाय बना रही थी आंख खुली तो एंबुलेंस में थी

Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 25 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Lucknow building collapse injured told the incident I was making tea when I opened my eyes I was in the ambula
घायलों को ले जाया जा रहा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

...पापा परेशान मत होए सब ठीक है, मैं सायरा हूं, मुस्तफा आपका पोता भी बिल्कुल ठीक है उसे जांच के लिए भेजा गया है। परिवार के सभी लोग सुरक्षित हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता जीशान हैदर के पिता आमीर हैदर को जैसे ही सिविल की इमरजेंसी में एंबुलेंस से उतारा गया। अस्पताल में मौजूद उनके परिजन उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाए-लिटाए ढांढस बंधा रहे थे। सभी की आंख आंसू से नम थी। कोई मलबे में दबे अपने परिजनों की तलाश में रोते बिलखते इमरजेंसी पहुंच रहा था। जहां पर अपने परिजन को सकुशल पाकर थोड़ा राहत महसूस कर रहे थे। अस्पताल में मासूम बच्चे समेत सात लोग को भर्ती कराया गया था। इसमें एक बुजुर्ग मरीज की हालत गंभीर बनी थी।

Lucknow building collapse injured told the incident I was making tea when I opened my eyes I was in the ambula
मलबे से लोगों को बाहर निकालता बचाव दल - फोटो : अमर उजाला

बिल्डिंग ढही पता नहीं चला, अस्पताल में आया होश
आलिया अपार्टमेंट के चौथे तल पर रहने वाले से बीएचएल से रिटायर्ड आर्मस अफसर करीब चार साल से यहां पर रहते हैं। शाम को वह अपनी पत्नी संग फ्लैट में थे तभी अचानक भरभराकर बिल्डिंग ढह गई। मो. यूसूस खांन ने बताया कि वह सोफे पर बैठकर टीवी देख रहे थे। बिल्डिंग कब गिरी पता नहीं चला। अस्पताल पहुंचा तब होश आया। मुझे पता नहीं कब क्या हुआ।

Lucknow building collapse injured told the incident I was making tea when I opened my eyes I was in the ambula
घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला

मकबरे से वापस लौटकर चाय बना रही थी नसरीन
बिल्डिंग के चौथे पर रहने वाले मो. यूसूफ खांन की पत्नी नसरीन दोपहर में आए भूकंप बाद से थोड़ा असहज महसूस कर रही थी। शाम को वह मकबरा गई। वहां पर धार्मिक पुस्तक भी पढ़ी और दुआ किया कोई बड़ी आपदा न आए। नसरीन बताती हैं कि उनके यहां बगल फ्लैट में रहने वाले पड़ोसी आए थे। किचन में जाकर वह उनके लिए चाय बना रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। वह बताती हैं कि घटना में क्या हुआ मुझे भी कुछ होश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow building collapse injured told the incident I was making tea when I opened my eyes I was in the ambula
लखनऊ में गिरी पांच मंजिला इमारत - फोटो : अमर उजाला

इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल
सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में अफरातफरी का माहौल था। घटना बाद इमरजेंसी को आनन फानन में खाली करा लिया गया। सभी डॉक्टरों को इमरजेंसी में बुला लिया गया। अफसरों संग सभी स्टॉफ इमरजेंसी में मौजूद रहे। एक-एक करके सॉयरन बजाती हुई एंबुलेंस आना शुरू हुई तो वहां पर चीख पुकार मच गई। घायलों को देखकर उनके परिजन बिलखने लगे। रात करीब साढ़े आठ बजे डीजी हेल्थ ने भी निरीक्षण करके घायलों का हाल लिया।

विज्ञापन
Lucknow building collapse injured told the incident I was making tea when I opened my eyes I was in the ambula
Lucknow Building Collaps - फोटो : अमर उजाला

यह घायल अस्पताल में भर्ती
एशले बर्न्स, मो. यूसूफ खान उनकी पत्नी नसरीन, मुस्तफा व उसके दादा आमीर हैदर, रंजना अवस्थी व उनकी बेटी अलोका भर्ती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed