फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucknow Building Collapse: जिंदगी बचाने की जंग...400 जवान और खोजी कुत्ते; कैमरे से दबे लोगों की तलाश; तस्वीरें

Mon, 09 Sep 2024 12:46 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 09 Sep 2024 12:46 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse 400 soldiers took charge in rescue operation with dog
Lucknow Building Collapse - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार को हुए हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में करीब 400 जवानों ने मोर्चा संभाला है। खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। ताकि कोई मलबे में दबा हो तो उसे जल्द से जल्द निकाला जा सके। जिंदगी बचाने की जद्दोजहद लगातार जारी है। पुलिस, दमकल, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें जुटी हुई हैं।
Lucknow Building Collapse 400 soldiers took charge in rescue operation with dog
एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने बताया कि उनकी टीम के 90 जवान रेस्क्यू में लगाए गए हैं। इसी तरह से एसडीआरएफ के 30, पुलिस के 110 और दमकल के 70 जवान रेस्क्यू में जुटे हैं। सभी को शिफ्ट वाइज लगाया जा रहा है। एसडीआरएफ के कमांडेंट डॉ. सतीश ने बताया कि तकनीक का इस्तेमाल कर मलबे में लोगों की तलाश की जा रही है। खोजी कुत्तों को वहां ले जाया जा रहा है। जिस जगह को वो स्मेल से चिन्हित करते हैं वहां पर  ड्रिलिंग कर मलबा हटाया जा रहा है।

 
Lucknow Building Collapse 400 soldiers took charge in rescue operation with dog
एक पोकलेन और तीन जेसीबी लगाई गईं
मलबा हटाने के लिए एक पोकलेन लगाई गई है। साथ में तीन जेसीबी भी लगी हैं। नगर निगम की टीमें लगातार काम में लगी हैं। मलबा एक जगह पर ले जाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मलबे में तमाम सामान है। इसलिए उसको सुरक्षित रखा जाएगा। जिसका भी सामान होगा उसे बाद में पहचान करवाने के बाद वापस किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse 400 soldiers took charge in rescue operation with dog
कैमरा डाल लोगों की तलाश कर रहे जवान
रेस्क्यू टीम के जवान मलबे में अलग-अलग जगह पर ड्रिलिंग करने के बाद उसमें कैमरा डाल रहे हैं, जिससे पता लग सके कि कोई भीतर दबा है या नहीं।

 
विज्ञापन
Lucknow Building Collapse 400 soldiers took charge in rescue operation with dog
दीवार में ड्रिलिंग की
जो बिल्डिंग धराशायी हुई है, उससे सटे गोदाम की दीवार में भी डि्रलिंग की गई। उम्मीद थी कि शायद उसके जरिये भीतर दबे लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चल सका।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed