विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गोमतीनगर स्थित डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर भर से लोग रक्तदान करने पहुंचे। कार्यक्रम में पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनकी सराहना की।
अमर उजाला ब्लड डोनेशन कैंप: रक्तदान कर ये बने महादानी, डिप्टी सीएम भी पहुंचे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुबह 9 बजे से शुरू होने वाले इस मेगा कैंप में रक्तदान के लिए तमाम लोगों ने पंजीकरण कराया है। इसमें कुछ संगठन भी शामिल हैं।
ये लोग कर सकते हैं रक्तदान
- रक्तदान के लिए रक्तदाता पूरी तरह स्वस्थ हो।
- 18 से कम और 60 वर्ष से अधिक नहीं हो।
- वजन 45 किलो से कम नहीं होना चाहिए।
- हीमोग्लोबिन का लेवल 12.5 न हो।
- तीन महीने के अंतराल पर ही रक्तदान संभव।
- पर्याप्त नींद लें और तनाव में न रहें।
- चाय व कॉफी का सेवन बिल्कुल न करें।
- शराब या नशीले पदार्थ को अवॉयड करें।
- चार घंटे पहले पेट भर कर नाश्ता कर लें।
ये लोग नहीं कर सकते रक्तदान
हृदय रोगी, किडनी खराब होना, डायबिटीज, एक साल पहले जॉन्डिस, हेपेटाइटिस, कैंसर, टीबी, लंग इंफेक्शन, एचआईवी, सैक्सुअल ट्रांसमिशन डिसीज, 72 घंटे पहले एंटीबायोटिक, हार्मोन थेरेपी पर मरीज।