फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सफाईकर्मी ने ही की थी कार में बच्ची की गला दबाकर हत्या, हैवानियत की आशंका

Tue, 13 Jun 2017 12:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 13 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
girl dead body found in a car in lucknow

लखनऊ के हसनगंज इलाके में एक कार बाजार के सफाई कर्मचारी राहुल वाल्मीकि ने रविवार सुबह घर से टॉफी लेने निकली कक्षा दो की छात्रा की कार में गला दबाकर हत्या कर दी। आशंका है कि हत्या से पहले बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। दो दिन पहले भी सफाईकर्मी ने बच्ची को कार में बंधक बनाकर छेड़छाड़ की थी। जिस कार में वारदात हुई वह चार साल से कार बाजार में ही खराब हालत में खड़ी है। पुलिस ने सोमवार देर शाम राहुल को गिरफ्तार कर लिया।

girl dead body found in a car in lucknow

एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि हसनगंज के बाबूगंज इलाके में मां व भाई-बहनों के साथ रहने वाली आठ वर्षीय बच्ची रविवार सुबह मां से पांच रुपये लेकर टॉफी लेने निकली थी। उसका पिता बंगलूरू में फर्नीचर कारखाने में कारीगर है और मां अलीगंज में आसपास के घरों में चौका-बर्तन का काम करती है।

girl dead body found in a car in lucknow

काम से लौटी महिला ने बच्ची के सुबह से लापता होने की जानकारी पर तलाश शुरू की। रात में भी घर न लौटने से परेशान मां ने सोमवार दोपहर हसनगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके करीब 40 मिनट बाद ही हसनगंज के निरालानगर में बेस्ट डील कार बाजार के कर्मचारी धर्मेंद्र ने चार साल से खड़ी कार की पिछली सीट पर बच्ची का शव देखा। (सीसीटीवी का एक दूश्य)

विज्ञापन
विज्ञापन
girl dead body found in a car in lucknow

धर्मेंद्र से मिली जानकारी पर कार बाजार संचालक रोहित जायसवाल ने पुलिस को कॉल किया। सूचना पर पहुंची बच्ची की मां ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी के रूप में की।

विज्ञापन
girl dead body found in a car in lucknow

ऐसे आया पकड़ में
इंस्पेक्टर पीके झा ने बताया कि शव के पास बिलख रही मां ने दो दिन पहले भी कार बाजार के एक कर्मचारी द्वारा बच्ची को कार में बंधक बनाकर छेड़खानी की जानकारी दी। उसने बताया कि काम से लौटने के दौरान बच्ची ने एक व्यक्ति की तरफ इशारा करके बताया था कि अंकल ने टॉफी का लालच देकर कार में बंद कर दिया था। इस पर सभी कर्मचारियों को तलब किया गया। स्वीपर राहुल वाल्मीकि नजर नहीं आया। उसे कॉल करके काम के बहाने बुलाया गया। बच्ची की मां ने देखते ही पहचान लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed