फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Acid Attack: एसिड अटैक के बाद चेहरा देख दहाड़े मारकर रोई छात्रा, बोली- मुझे गोली मार दो... मेरी क्या गलती थी

Thu, 04 Jul 2024 02:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Jul 2024 02:21 PM IST
विज्ञापन
Lucknow Acid Attack student started crying loudly after seeing face After acid attack said shoot me
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के चौक में लोहिया पार्क के पास बुधवार सुबह सरेराह एक शोहदे ने छात्रा पर एसिड फेंक दिया। छात्रा को बचाने में उसका मौसेरा भाई भी चपेट में आ गया। दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। वारदात के बाद हमलावर पैदल भाग निकला। दोनों को किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के प्लास्टिक सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर शोहदे की तलाश कर रही है।

 
Lucknow Acid Attack student started crying loudly after seeing face After acid attack said shoot me
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
चौक निवासी एक प्रॉपर्टी डीलर की 20 वर्षीय बेटी बुधवार सुबह साढ़े सात बजे लोहिया पार्क के पास अपने मौसेरे भाई से मिलने गई थी। लखीमपुर निवासी मौसेरा भाई एमबीबीएस का छात्र है। वह ई रिक्शा से पार्क तक पहुंची थी। जैसे ही वह ई रिक्शा से उतरकर भाई के आने का इंतजार करने लगी, वैसे ही एक शोहदा आया और उस पर कमेंट करने लगा।

 
Lucknow Acid Attack student started crying loudly after seeing face After acid attack said shoot me
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
छात्रा को शोहदा परेशान कर ही रहा था तभी उसका भाई भी आ गया। उसने शोहदे को फटकारा, तो वह वहां से जाने लगा। कुछ दूर जाने के बाद वह तेजी से वापस आया और एसिड उड़ेल दिया। इससे दोनों झुलस गए। डीसीपी पश्चिम दुर्गेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हमलावर की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lucknow Acid Attack student started crying loudly after seeing face After acid attack said shoot me
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ। चौक में लोहिया पार्क के पास एसिड से हमले की वारदात में छात्रा के मौसेरे भाई ने दिलेरी दिखाई। फटकार पड़ने के बाद जब हमलावर लौटा तो उनकी नजर उस पर पड़ी। चंद सेकंड में हमलावर ने एसिड से भरी बोतल निकाली। यह देखकर छात्रा के मौसेरे भाई ने मामला भांप लिया। तत्काल वह बहन को घेरकर खड़ा हो गया। हालांकि, थोड़ा एसिड छात्रा के चेहरे पर गिर गया, जबकि उसके भाई की पूरी पीठ, हाथ, कंधा और छाती तक एसिड गिरा।

 
विज्ञापन
Lucknow Acid Attack student started crying loudly after seeing face After acid attack said shoot me
Lucknow Acid Attack - फोटो : अमर उजाला
मुझे लगा बोतल मारने वाला है...
छात्रा के मौसेरे भाई ने परिजनों को बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि बहन से कोई जबरन बातचीत करने की कोशिश कर रहा है। इसलिए वह तेजी से वहां पहुंचा। शोहदे को फटकारा। जब शोहदा लौटकर आया तो उसके हाथ में बोतल दिखी। छात्रा के भाई को लगा कि वह बोतल मारने जा रहा है। इसलिए तुरंत बहन के सामने आ गया, ताकि उसे बोतल न लगे। उसे अंदाजा नहीं था कि बोतल में एसिड है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed