लखनऊ में पराग डेयरी के भीतर पेट्रोलपंप के पास बिखरे कबाड़ में शुक्रवार देर रात आग लग गई। सूचना पर हजरतगंज सहित अन्य फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची तो पास ही पेट्रोलपंप देखकर सबके हाथ-पैर फूल गए।
2 of 5
पराग डेयरी में आग
- फोटो : डेंमो
लपटों को पंप तक पहुंचने से रोकने के लिए दमकल टीम ने पूरी ताकत झोंक दी। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। लपटें अगर पेट्रोलपंप तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने का कारण नहीं पता चल सका है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभयभान पांडेय ने बताया कि रात करीब पौने बारह बजे फायर कंट्रोलरूम को पराग डेयरी में आग लगने की सूचना मिली थी।
3 of 5
पराग डेयरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
हजरतगंज फायर स्टेशन से दो दमकल भेजी गई लेकिन लपटें काबू में नहीं आईं। अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार यादव, फायरमैन नरेंद्र, बलराम सिंह, प्रवेश सहित अन्य ने और दमकल की आवश्यकता जताई।
4 of 5
पराग डेयरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
आग स्क्रैप गोदाम के बाहर बिखरे कबाड़ में लगी थी। चंद कदम दूर पर डेयरी का पेट्रोलपंप है। पंप तक लपटें न पहुंचे, इसके लिए फायर ब्रिगेड की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी।
5 of 5
पराग डेयरी में आग
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के फायर स्टेशन से और दमकलें मंगा ली गईं। दस दमकलों ने एक घंटे की कोशिश के बाद पूरी तरह से लपटों पर काबू पा लिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना था कि गोदाम के बाहर काफी कबाड़ बिखरा हुआ था। आग से 50 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।