{"_id":"5d427e578ebc3e6ca56c40be","slug":"loot-with-a-businessman-in-lucknow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊः देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से की लूट व धक्का देकर गिराया, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊः देर रात बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से की लूट व धक्का देकर गिराया, केस दर्ज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Thu, 01 Aug 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में जानकीपुरम कॉलोनी स्थित सेंट मैरी स्कूल के पास बुधवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर कारोबारी से डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
2 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
प्रभारी निरीक्षक जानकीपुरम मोहम्मद अशरफ के मुताबिक सेक्टर-3 निवासी सौरभ अग्रहरी लखनऊ से विदेशों में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर का काम करते हैं।
3 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
बुधवार रात करीब 10 बजे काम खत्म कर वह घर जा रहे थे। सौरभ के मुताबिक उनके पास डेढ़ लाख रुपये थे। जैसे ही वह सेंट मैरी स्कूल के पास गली के मोड़ पर पहुंचे, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
उन्होंने गली में भागना चाहा। हालांकि, इसके पहले ही बदमाशों ने रुपये भरा बैग छीन लिया और भागने लगे। विरोध किया तो सौरभ को धक्का देकर गिरा दिया। सौरभ की चीख सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो बदमाश हवाई फायरिंग कर भागने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
लूट के बाद मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पीड़ित के मुताबिक बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की है। व्यापारी से लूट की सूचना मिलते ही सीओ अलीगंज स्वतंत्र कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अशरफ टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।