{"_id":"57ffe48f4f1c1bd87529037e","slug":"loot-in-a-jewellery-shop-in-lucknow-at-evening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सरेशाम ज्वैलरी शॉप में लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ में सरेशाम ज्वैलरी शॉप में लूट, फायरिंग कर भागे बदमाश, तस्वीरें
Fri, 14 Oct 2016 10:08 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 14 Oct 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 11
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने इंदिरानगर के फरीदीनगर ढाल पर रवि कुमार श्रीवास्तव की ओम ज्वैलरी शॉप पर बृहस्पतिवार को सरेशाम धावा बोलकर जेवर लूट लिए। उस वक्त दुकान में रवि के अलावा उसकी पत्नी सुशीला, बेटा ओम (12) व युवराज (9) भी मौजूद थे। मां-बेटे बदमाशों से भिड़ गए।
2 of 11
धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान बदमाशों ने गोली चला दी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोग दौड़े तो बदमाश जेवर का डिब्बा उठाकर भाग गए। एएसपी ट्रांस गोमती जयप्रकाश, सीओ गाजीपुर दिनेश पुरी, क्राइम ब्रांच, फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच छानबीन की।
3 of 11
40 हजार के जेवर लूटे
रवि ने बताया कि लूटे गए जेवर में एक मंगलसूत्र व सोने की नाक की कुछ कीलें थीं जिसकी बाजार में कीमत 35 से 40 हजार रुपये के बीच है। जेवर का वजन 15 ग्राम है। रवि पुराने जेवर खरीदने-बेचने का काम करता है। उसकी दुकान काफी छोटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
एएसपी ट्रांस गोमती ने बताया कि शाम को रवि व उनका परिवार दुकान में बैठा था। करीब साढ़े छह बजे दो बदमाश भीतर घुस आए। मुंह पर सफेद रूमाल बांधकर आए बदमाशों ने रवि पर पिस्टल तान दी और जेवर व रुपया मांगने लगे। पत्नी सुशीला, ओम व युवराज ने विरोध किया तो मारपीट की।
विज्ञापन
5 of 11
लूट के दौरान एक बदमाश ने पिस्टल लोड करके ओम पर तान दी। बेटे की जान खतरे में देख सुशीला ने उस पर झपट्टा मारा। धक्का-मुक्की और हाथापाई के दौरान बदमाश ने गोली चला दी। ओम बाल-बाल बचा और गोली ओम के सिर के ऊपर से होते हुए दीवार में लगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।