{"_id":"5cb744e2bdec22146f516a00","slug":"lok-sabha-elections-2019-dimple-yadav-statement-on-azam-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने वाले आजम का डिंपल यादव ने किया बचाव, बताया- 'छोटी सी बात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने वाले आजम का डिंपल यादव ने किया बचाव, बताया- 'छोटी सी बात'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 17 Apr 2019 09:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डिंपल यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कन्नौज प्रत्याशी डिंपल यादव ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान डिंपल यादव ने यूपी के रामपुर से भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा पर विवादित टिप्पणी करने वाले आजम खान का बचाव किया। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा जनता के असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के शिगूफे छोड़ रही है। मीडिया को छोटी-छोटी बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। वे जया प्रदा पर आजम खां के दिए बयान पर बोल रहीं थी।
2 of 5
डिंपल यादव, अखिलेश यादव और पूनम सिन्हा
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के पुरुष नेताओं को भी महिलाओं को लेकर इस तरह के बयान नहीं देने चाहिए। डिंपल ने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान को लेकर गंभीर नहीं है। अगर गंभीर होती तो बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने वाले दयाशंकर को अपनी पार्टी का पुन: उपाध्यक्ष नहीं बनाती।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
डिंपल ने कहा कि मेरे और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ भी अभद्र बातें की गईं, लेकिन तब मीडिया ने मामले को इतना तूल नहीं दिया। बहस इस पर होनी चाहिए कि भाजपा सरकार ने पांच साल क्या काम किए और समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में क्या काम कराए। इसके बजाय भाजपा ध्यान भटकाने की अपनी चिरपरिचित शैली में काम करने की कोशिश कर रही है। क्या इस तरह के बयानों पर रोकके लिए पार्टी के स्तर पर भी कोई रिव्यू किया जा रहा है। डिंपल ने कहा कि अभी चुनाव के कारण और बहुत सारे काम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गौर हो कि, आजम खान ने रविवार को शाहबाद में आयोजित जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी का नाम लिए बिना उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनकी टिप्पणी पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही चुनाव आयोग से आजम खान के चुनाव लड़ने पर रोक लगवाने की गुजारिश भी की जाएगी।
विज्ञापन
आजम खान के खिलाफ केस दर्ज
5 of 5
आजम खान
- फोटो : एएनआई
इसके बाद जया प्रदा को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर आजम खान के खिलाफ रामपुर के शाहबाद थाने में केस दर्ज किया गया। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया। IPC की धारा 509 और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 125 में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।