फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपा प्रत्याशी पूनम सिन्हा के रोड शो में शामिल हुईं सोनाक्षी, डिंपल यादव संग मिलकर जुटाया समर्थन

Sat, 04 May 2019 08:37 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 04 May 2019 08:37 PM IST
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : sonakshi sinha and dimple yadav joins poonam sinha in road show at lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
शुक्रवार को लखनऊ में तूफान फैनी के असर के बीच सोनाक्षी सिन्हा का रोड शो चर्चा में था। मई की चटख धूप खिली थी लेकिन हवा में तपिश कम थी। दिन में पौने तीन बजे तो हजरतगंज में सपा कार्यकर्ता और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच पूनम सिन्हा भी लाल रंग की बस में सवार उनके बीच पहुंची। उनके साथ बेटी सोनाक्षी और डिंपल यादव भी शामिल थी। सोनाक्षी अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए समर्थन जुटाने आई थीं।
lok sabha election 2019 : sonakshi sinha and dimple yadav joins poonam sinha in road show at lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
सोनाक्षी सिन्हा का यह पहला राजनीतिक रोड शो थी। वह इस समय सलमान खान के साथ दबंग-3 की शूटिंग में व्यस्त थीं, लेकिन उनकी मां पहली बार चुनाव लड़ने उतरी थीं इसलिए बिजी होने के बावजूद उन्होंने रोड शो के लिए समय निकाल लिया। 
lok sabha election 2019 : sonakshi sinha and dimple yadav joins poonam sinha in road show at lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
करीब पौने तीन बजे हजरतगंज से रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक रोड शो में शामिल हुए। हर ओर साइकिल व हाथी के झंडे लहरा रहे थे।पूनम पहली बार कोई चुनाव लड़ रही हैं। मूलरूप से मुंबई निवासी 68 वर्षीय पूनम स्नातक हैं। पूनम के हलफनामे के मुताबिक, उनके पास करीब 194 करोड़ की चल और अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : sonakshi sinha and dimple yadav joins poonam sinha in road show at lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
पहले ऐसी खबरें भी थी कि पूनम सिन्हा के पति शत्रुघ्न सिन्हा व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी रोड शो में शामिल होंगे, लेकिन जैसे ही बस अपने कार्यकताओं के बीच आई तो वे दोनों शो में शामिल नहीं दिखे। लंबे समय से बीजेपी से जुड़े रहे शत्रुघ्न सिन्हा हाल ही में कांग्रेस से जुड़े हैं। उन्हें पटना साहिब से टिकट मिला हैं। साथ ही लखनऊ से कांग्रेस प्रत्याशी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उनपर सपा का प्रचार कर कांग्रेस वोट काटने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
lok sabha election 2019 : sonakshi sinha and dimple yadav joins poonam sinha in road show at lucknow
सोनाक्षी सिन्हा, पूनम सिन्हा, डिंपल यादव
दोपहर तीन बजे रोड शो हजरतगंज चौराहे से मेफेयर सिनेमा से होते हुए नावेल्टी सिनेमा, लालबाग, कैसरबाग चौराहा, कैसरबाग बस अड्डा, महिला कॉलेज, मौलवीगंज, रकाबगंज चौराहा पहुंचा तो सोनाक्षी वहा से वापस चली गईं। जबकि अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक उन्हें रकाबगंज से आगे नक्खास चौराहा, अकबरी गेट से चरक चौराहा, चौक चौराहा से कोनेश्वर चौराहा होते हुए चौक घंटाघर तक जाना था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed