उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छह जिलों के डीएम व चार मंडलों के आयुक्त बदल दिए। तीन दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है, लेकिन औपचारिक तौर पर तबादलों की जानकारी नहीं दी गई है।
यूपी: डीएम-कमिश्नर के तबादलों में परफार्मेंस का रखा गया ध्यान, जेवर एयरपोर्ट तेजी से पूरा करने की तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेवर एयरपोर्ट के काम को रफ्तार देने का प्रयास
सचिव व निदेशक नागरिक उड्डयन के रूप में सुरेंद्र ने जेवर एयरपोर्ट के विकास को लेकर तेजी से कार्यवाही पूरी कराई है। अब इस एयरपोर्ट के जमीनी काम को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें मंडलायुक्त के रूप में मेरठ भेज दिया गया है। जेवर एयरपोर्ट मेरठ मंडल के अंतर्गत नोएडा में बन रहा है।
अब मंडलायुक्त के रूप में आजम पर नजर रखेंगे आंजनेय
इसी तरह रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। आंजनेय ने रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर तैनाती के दौरान पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। रामपुर जिला मुरादाबाद मंडल में ही आता है। उनकी नियुक्ति वीरेंद्र कुमार सिंह के स्थान पर की गई है।
शुभ्रांत चित्रकूट व जेपी कानपुर देहात के डीएम, प्रथमेश सीएम के नए विशेष सचिव
इसके अलावा अपर आवास आयुक्त दीपा रंजन को बदायूं का जिलाधिकारी बनाया गया है। मथुरा के नगर आयुक्त रविंदर मंदर रामपुर के नए जिलाधिकारी होंगे। मुख्यमंत्री के विशेष सचिव व राज्य संपत्ति अधिकारी शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का जिलाधिकारी बनाया गया है। बस्ती के जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन को इसी पद पर देवरिया भेजा गया है।
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी सौम्या अग्रवाल को बस्ती का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। मंडी निदेशक जे.पी. सिंह को कानपुर देहात का जिलाधिकारी बनाया गया है। अयोध्या के मुख्य विकास अधिकारी प्रथमेश कुमार को विशेष सचिव मुख्यमंत्री के पद पर तैनाती दी गई है। विशेष सचिव ऊर्जा बी.के. सिंह को राज्य संपत्ति अधिकारी के पद पर तैनात किया गया है।