{"_id":"603f26f3653b7c750257735b","slug":"truth-behind-mp-kaushal-kishor-s-son-get-shot","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद के बेटे ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, साले ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद के बेटे ने विरोधियों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई थी गोली, साले ने पुलिस पूछताछ में किया खुलासा, तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 03 Mar 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मोहनलालगंज से भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष किशोर ने साजिश के तहत खुद पर गोली चलवाई थी। उसकी पत्नी के भाई आदर्श ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया है। उसने कहा कि आयुष कुछ लोगों को फंसाना चाहता था इसलिए खुद पर गोली चलवाई।
पुलिस आदर्श को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बता दें कि मंगलवार देर रात गोली लगने के बाद आयुष को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
2 of 7
- फोटो : amar ujala
वहीं, सांसद कौशल किशोर का कहना है कि जब मुझे जानकारी हुए तो मैं पत्नी के साथ ट्रॉमा सेंटर आया। आयुष अब खतरे से बाहर है। मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। सांसद ने बताया कि आयुष ने अपनी मर्जी से शादी की थी और परिवार से अलग रह रहा था।
3 of 7
आयुष किशोर।
- फोटो : amar ujala
जांच में सामने आया कि जहां पर आयुष को गोली लगी वहां कोई अन्य मौजूद नहीं है जबकि पहले कहा जा रहा था कि अपने साले आदर्श के साथ बाहर टहलने निकले आयुष को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। पुलिस ने आयुष के साले के पास से असलहा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर
- फोटो : amar ujala
मामले पर डीसीपी उत्तरी रईस अख्तर ने कहा कि हमें अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पूछताछ के लिए आयुष के साले आदर्श को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
- फोटो : amar ujala
ट्रामा सेंटर के बाहर सांसद और उनके समर्थकों का जमावड़ा लग गया। सांसद ने कहा कि पुलिस ने जानकारी पर आयुष को तुरंत अस्तपाल पहुंचाया और जरूरी कार्रवाई कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।