भाजपा सांसद कौशल किशोर की बहू अंकिता द्वारा रविवार देर रात हाथ की नस काटकर खुदकुशी करने की कोशिश से पूरा मामला बेहद संवेदनशील हो गया है। इसके पहले अंकिता ने सोशल मीडिया पर दो वीडियो डालकर पति आयुष किशोर पर गंभीर आरोप लगाए थे।
भाजपा सांसद की बहू ने दो वीडियो में खोले आयुष के सारे राज, खुद पर हमला करवाने से लेकर वीडियो वार तक जानें सबकुछ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष ने बयान दर्ज करवाया पर नहीं दिया कुछ सवालों के जवाब
रविवार को ही खुद पर गोली चलवाने का आरोपी आयुष किशोर मड़ियांव थाने बयान दर्ज कराने पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने उससे 40 मिनट तक पूछताछ के बाद बयान दर्ज किया। इस दौरान वारदात से जुड़े कई सवालों पर वह चुप्पी साध गया। उसने पिस्तौल के बारे में कहा कि चंदन गुप्ता ने ही उपलब्ध कराई, जिससे उसके साले ने हमला किया था।
एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक सांसद के बेटे आयुष के घर में नोटिस की तामील कराकर बयान दर्ज कराने के लिए 14 मार्च की तारीख दी गई थी। रविवार को बयान दर्ज कराने पहुंचे आयुष ने बताया कि उसके साले आदर्श ने गोली मारी। उसने हमले के पीछे का कारण नहीं बताया। पिस्तौल के बारे में बताया कि चंदन गुप्ता ने पिस्तौल दी थी। अब पुलिस चंदन को नोटिस देकर बयान दर्ज कराएगी।
अंकिता के आरोप पर चुप्पी साधी
आयुष वारदात से जुड़े कई बिंदु पुलिस के सामने स्पष्ट नहीं कर सका। इसमें आदर्श ने उसे गोली मारी थी तो उसके पीछे क्या कारण था और वह हॉस्पिटल से क्यों फरार हो गया। तीन मार्च को यह घटना हुई और वह करीब 11 दिन बाद सामने आया। इसके अलावा पत्नी अंकिता ने जो आरोप लगाए है उस संबंध में भी चुप रहा। हालांकि एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक वारदात को लेकर स्थिति साफ न होने पर आयुष को दोबारा बयान के लिए बुलाया जाएगा।
ये था पूरा मामला
दो मार्च की रात को भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष ने खुद पर छठा मील स्थान के पास गोली चलवा ली थी। इस मामलें पुलिस ने वारदात के 12 घंटे के अंदर ही गोली चलाने के आरोप में उसके साले आदर्श को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से आयुष फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच बुधवार को आयुष के वकील ने कोर्ट में आत्मसमर्पण की अर्जी डाली है। जिस पर 12 मार्च की तारीख को आदेश हुआ कि पुलिस सीधे उसकी गिरफ्तारी नहीं कर सकती है। उसे पूछताछ के लिए नोटिस जारी करे। बयान दर्ज करे इसके बाद गिरफ्तारी के लिए प्रयास करे।
इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मड़ियांव मनोज कुमार सिंह ने आयुष किशोर को नोटिस जारी किया। जिसके मिलने के बाद वह रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे मड़ियांव थाने पहुंचा। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस ने वारदात से जुड़े कई सवाल तैयार किये थे। जांच में सामने आया कि आयुष ने साले आदर्श से खुद पर गोली चलवाई थी। दोनों चंदन गुप्ता सहित तीन युवकों को फंसाने की साजिश रच रहे थे।
आयुष ने अंकिता पर लगाए थे हनी ट्रैप में फंसाने के आरोप
इसके पहले फरारी के दौरान जारी किए गए एक वीडियो में खुद आयुष ने भी अंकिता पर गंभीर आरोप लगाए थे। उसने वीडियो में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा था कि उसने खुद पर गोली नहीं चलवाई है। उसकी पत्नी ने पहले उसे हनीट्रैप के जरिए अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर उसी ने गोली चलवाने की साजिश रची थी।
आयुष ने कहा था कि घर वालों का विरोध करके जिससे उसने शादी की उसी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। सात माह पहले मेरी उससे मुलाकात हो गई। उसके अगले दिन हम दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। इसके बाद वह शादी का दबाव बनाने लगी। मैं उसके प्यार में पागल हो गया। अपने माता-पिता की बात माननी भी बंद कर दी और उनकी मर्जी के बगैर मैंने शादी की।