{"_id":"5d4179f08ebc3e6d063033b2","slug":"know-about-the-symptoms-of-throat-infection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गले में खराश, सूजन समेत हो ये दिक्कतें तो न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गले में खराश, सूजन समेत हो ये दिक्कतें तो न करें नजरअंदाज, पड़ सकता है भारी
Wed, 31 Jul 2019 04:52 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 31 Jul 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं और फैलता संक्रमण आपको भी बीमार कर सकता है। बारिश के साथ कभी ठंड तो कभी गर्मी के इस हर पल बदलते मौसम में गले के संक्रमण की समस्या बढ़ जाती है। गले में खराश, सूजन, दर्द की शिकायत या खाना गले से नीचे उतरने में दिक्कत महसूस हो तो यह थ्रोट इंफेक्शन के लक्षण हो सकते हैं।
डॉक्टर चारू
- फोटो : अमर उजाला
इससे बचना है तो खाने-पीने के साथ रहन-सहन पर भी विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सिविल अस्पताल की ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. चारू के मुताबिक, गले में सूजन और दर्द को साधारण समस्या समझ कर नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। क्योंकि यह लक्षण केवल गले के संक्रमण के नहीं बल्कि डेंगू और स्वाइन फ्लू के भी हो सकते हैं। ऐसे में बिना देरी डॉक्टर को दिखाएं।
gold ice cream
ठंडी चीजों के सेवन से बचें
बारिश के मौसम में लोग अकसर ठंडा पानी, आइस्क्रीम, कोल्ड ड्रिंक समेत ठंडी चीजों को जम कर खाते हैं। बदलते मौसम में ठंडी चीजों के सेवन से कोल्ड व फ्लू की समस्या हो जाती है। इससे होने वाले संक्रमण के कारण टॉन्सिलाइटिस की समस्या भी होने लगती है। इसलिए ऐसे मौसम में ठंडी चीजों का सेवन बिलकुल न करें। खाना भी गर्म खाएं और ठंडे पानी की जगह गुनगुने पानी का सेवन करें।

बाहर का या रखा हुए खाने से होता है संक्रमण
इस मौसम में अकसर समोसे, पकौड़िया, चाट और बाहर का खाना हमें खूब लुभाता है, लेकिन यही बाहर का खाना व फास्ट फूड संक्रमण की सबसे बड़ी वजह बनता है। इसके अलावा इस मौसम में घर के खाने को भी रखकर या दोबारा गर्म कर के न खाएं। रखे हुए खाने में भी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं और यह गले में संक्रमण कर सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
- बारिश में भीगने, गीले कपड़े पहनने और ठंडी चीजों के सेवन से बचें।
- बाहर का खाना, जंक फूड या देर का रखा हुआ खाना बिलकुल न खाएं।
- साफ पानी पिएं।
- बार-बार ठंड से गर्मी में या गर्मी से एसी में न जाएं।
- ज्यादा देर रखे कटे फलों का सेवन न करें।
- गले में दर्द, सूजन, खराश या खाने-पीने में दिक्कत हो तो बिना देरी डॉक्टर से सलाह लें।
- खाना गर्म खाएं, ठंडा खाना न खाएं।