फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...जब ये शायर अधिकारी के दामाद बन जेल में रहे, पढ़ें ये रोचक वाक्या

Thu, 24 Jan 2019 04:31 PM IST
ishwar ashish अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 24 Jan 2019 04:31 PM IST
विज्ञापन
know about shayar ali sardar jafri
अली सरदार जाफरी - फोटो : डेमो
अली सरदार जाफरी बड़े शायर होने के साथ आंदोलनकारी भी रहे। एक बार वह आंदोलन करते हुए गिरफ्तार हो गए। उन दिनों कर्नल जाफरी नाम के सज्जन प्रदेश की जेलों के बडे़ अधिकारी हुआ करते थे। जैसे ही उन्हें लखनऊ जेल के जेलर के सामने ले जाया गया तो जेलर उठकर खड़े हो गए और बोले, ‘अरे जनाब! आप तो बहुत बड़े आदमी हैं।
know about shayar ali sardar jafri
अली सरदार जाफरी - फोटो : डेमो
 मैं बहुत गरीब आदमी हूं। मेरी एक विधवा बहन है। एक बेटी भी है। घर की बड़ी जिम्मेदारियां हैं। आपको कोई तकलीफ न होने पाएगी।’ सरदार जाफरी की समझ में नहीं आया कि माजरा क्या है? जेलर ने उन्हें कुर्सी पर बैठाया और चाय पिलाई।
know about shayar ali sardar jafri
अली सरदार जाफरी - फोटो : amar ujala
किसी काम से वह उठकर कहीं चले गए। डिप्टी जेलर आया और उसने सरदार को सी क्लास बैरक में बंद कर दिया। वहां तमाम पेशेवर अपराधी बंद थे। सरदार परेशान। तभी जेलर साहब डिप्टी जेलर को डांटते हुए आए। सरदार जाफरी ने लखनऊ की पांच रातें में लिखा है। ‘मेरे पास आकर जेलर बैरक खुलवाते हुए कहने लगा, ‘माफ करिएगा, इनसे गलती हो गई। आपको यहां भेज दिया। कर्नल साहब सुनेंगे तो कितना बुरा मानेंगे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
know about shayar ali sardar jafri
अली सरदार जाफरी - फोटो : डेमो
मैं कुछ समझ पाता कि उससे पहले ही जेलर ने मुझे सी क्लास से निकालकर बी क्लास में भेज दिया। जहां चंद्रभानु गुप्त, क्रांतिकारी जयदेव कपूर और शिव वर्मा भी थे। मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। पर, लोगों ने बताया कि जेलर ने मुझे जेल के बड़े अधिकारी कर्नल जाफरी का दामाद समझ लिया है। 
विज्ञापन
know about shayar ali sardar jafri
सरदार जाफरी - फोटो : डेमो
फिर तो मुझे भी मजा आने लगा और मैंने भी यह संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी कि कर्नल जाफरी मेरे ससुर ही हैं।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed