यूपी में माफियाओं के खिलाफ योगी सरकार का कहर जारी है। मुख्तार अंसारी व अतीक अहमद के खिलाफ कार्रवाई के बाद रविवार को अंबेडकरनगर में माफिया सरगना खान मुबारक का घर भी ढहा दिया गया।
माफियाओं के खिलाफ बेरहम हुई योगी सरकार, खान मुबारक का आलीशान घर ढहाया गया, तस्वीरें
रविवार दोपहर तक कई थानों की फोर्स तथा पीएसी के जवान माफिया सरगना खान मुबारक के हरसम्हार गांव पहुंच गए। कुछ ही देर में जिले के पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी अन्य अफसरों के साथ पहुंचे और घर ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई।
खान मुबारक का घर जिले के हरसम्हार गांव में स्थित है। उस पर अलग-अलग जिलों में करीब 35 मुकदमें दर्ज हैं।
खान मुबारक का भाई खान जफर मुंबई में हत्या समेत कई बड़े मामलों में शामिल रहा है और आजीवन कारावास की सजा के तहत वहीं की जेल में बंद है। (पुलिस अधीक्षक ने खुद इस कार्रवाई को अपने कैमरे में कैद किया।)
कार्रवाई के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान मौजूद रहे।