Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Congress to remain consistently critical of politics of religion will place special focus on OBCs and Dalits

यूपी चुनाव 2027: धर्म की राजनीति पर लगातार हमलावर रहेगी कांग्रेस, ओबीसी और दलितों पर विशेष रूप से करेगी फोकस

Mon, 23 Nov 2026 08:54 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Mon, 23 Nov 2026 08:54 AM IST
सार

आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस धर्म की राजनीति, अयोध्या से जुड़े विवादों, जातीय उत्पीड़न और बेरोजगारी के मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। इसके तहत पार्टी पूरे प्रदेश में सम्मेलन व रैलियां आयोजित कर दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों को एकजुट करने और सामाजिक न्याय के विमर्श को गांव-गांव तक पहुंचाने में जुटी है।

विज्ञापन
Congress to remain consistently critical of politics of religion will place special focus on OBCs and Dalits
धर्म की राजनीति पर लगातार हमलावर रहेगी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस धर्म की राजनीति पर भाजपा को लगातार घेरने की रणनीति पर काम कर रही है। अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े चंदा चोरी प्रकरण, धार्मिक स्थलों पर होने वाली घटनाओं और जातीय उत्पीड़न के मामलों को पार्टी लगातार उठाएगी। हर रैली और सम्मेलन में इन मुद्दों के जरिये भाजपा की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव-2027 के लिए सीटों का बंटवारा अभी तय नहीं है, लेकिन कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में सम्मेलन और रैलियों का सिलसिला तेज कर दिया है। झांसी, शाहजहांपुर, आगरा और मथुरा समेत विभिन्न जिलों में कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है। जिला और शहर अध्यक्षों के नेतृत्व में पदाधिकारियों को चुनाव जीतने की रणनीति भी समझाई जा रही है।

विज्ञापन

बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा

पार्टी की रणनीति है कि प्रत्येक कार्यक्रम में संबंधित जिले की औद्योगिक स्थिति और बेरोजगारी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाए। उद्योगों की बदहाली और रोजगार के अवसरों में कमी के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अयोध्या में जमीनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े मामलों और धार्मिक स्थलों पर स्थानीय लोगों के उत्पीड़न के दस्तावेज भी सम्मेलनों में रखे जाएंगे। धर्म और जाति के आधार पर उत्पीड़न की शिकायतों की जांच के लिए पार्टी प्रतिनिधिमंडल भेजेगी। जांच रिपोर्ट को रैलियों और सम्मेलनों में सार्वजनिक किया जाएगा।

दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यकों को एकजुट करने की मुहिम

कांग्रेस दलित, ओबीसी और अल्पसंख्यक वर्गों पर विशेष ध्यान दे रही है। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारियों को भी प्रदेश के कार्यक्रमों में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को मथुरा के दामोदरपुरा में आयोजित सामाजिक न्याय एवं भागीदारी सम्मेलन इसी रणनीति का हिस्सा था।

सम्मेलन में प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने बसपा समेत अन्य दलों की गलतियों को उजागर करते हुए कांग्रेस को दलितों का हितैषी बताया। साथ ही कांग्रेस शासनकाल में दलितों के अधिकारों के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद ने संविधान की रक्षा, जातिगत जनगणना, आरक्षण और आबादी के अनुपात में राजनीतिक हिस्सेदारी का मुद्दा उठाया। 



उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय और भागीदारी की लड़ाई को राष्ट्रीय विमर्श बनाया है। कांग्रेस इसे गांव-गांव तक पहुंचाएगी। मीडिया विभाग के चेयरमैन कुंवर सिंह निषाद ने पिछड़े, दलित और वंचित समाज से अधिकारों के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या के बाद मथुरा से सामाजिक न्याय की राजनीति को नई ऊर्जा मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed