Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   372 players showcased their skills at the Central Zone trials

Lucknow News: सेंट्रल जोन ट्रायल में 372 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Mon, 23 Nov 2026 02:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
372 players showcased their skills at the Central Zone trials
लखनऊ। यूपी प्रो हैंडबॉल लीग के दूसरे सीजन के लिए आयोजित दो दिवसीय चयन ट्रायल के दूसरे दिन रविवार को सेंट्रल जोन के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित ट्रायल में राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर सहित विभिन्न क्षेत्रों के कुल 372 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल, फिटनेस के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। इस दौरान पिछले सीजन के मैन ऑफ द मैच रहे रोहितास ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लीग के संस्थापक निदेशक अमित पांडेय ने कहा कि सेंट्रल जोन ट्रायल का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करना है। खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी और उनका उत्साह इस बात का प्रमाण है कि लीग के प्रति खिलाड़ियों में काफी आकर्षण और विश्वास है। अगली चयन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ के भिलाई में 28 नवंबर को आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed