{"_id":"6b03a7b7e73288bcef080b78","slug":"up-pune-patna-flight-makes-emergency-landing-in-lucknow-due-to-bad-weather-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: पुणे से पटना जा रही फ्लाइट की लखनऊ में आपात लैंडिंग, खराब मौसम के चलते लेना पड़ा ये फैसला
Mon, 23 Nov 2026 08:10 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 23 Nov 2026 08:10 AM IST
सार
Pune-Patna flight: पटना में खराब मौसम के चलते पुणे से पटना जा रही इंडिगो की एक उड़ान को अचानक लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
इंडिगो फ्लाइट
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पटना में खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण पुणे से पटना जा रही इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 653 सोमवार सुबह लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट कर दी गई। एयरपोर्ट प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार पटना एयरपोर्ट पर मौसम अनुकूल न होने के कारण विमान को वहां उतरने की अनुमति नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान के पायलट इन कमांड अमित शर्मा ने लखनऊ की ओर रुख किया, जिसके बाद सोमवार सुबह पौने तीन बजे फ्लाइट की लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
विज्ञापन
विमान में कुल 198 लोग सवार थे, जिनमें 187 वयस्क यात्री, 5 शिशु और 6 क्रू मेंबर्स शामिल हैं। लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों को एयरपोर्ट टर्मिनल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और विमान की तकनीकी जांच भी की गई। एयरलाइन अधिकारियों के मुताबिक पटना में मौसम साफ होने के बाद फ्लाइट सुबह आठ बजे लखनऊ से पटना के लिए रवाना की गई।
विज्ञापन
