फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2025: चांद के दर्शन कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग, लखनऊ में धूमधाम से मनाया गया करवा चौथ पर्व

Fri, 10 Oct 2025 10:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Oct 2025 10:49 PM IST
सार

Karwa Chauth 2025: राजधानी में करवा चौथ पर्व धूमधाम से मनाया गया। चांद नजर आते ही जमकर आतिशबाजी हुई। सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर अखंड सुहाग मांगा। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। चांद के दर्शन करने के बाद व्रत तोड़ा। वहीं पहले करवाचौथ पर नवविवाहिताओं में खासा उत्साह दिखा। 

विज्ञापन
Karva Chauth celebrated with great pomp in Lucknow As soon as moon was sighted fireworks were burst
Karwa Chauth 2025 - फोटो : अमर उजाला

सिद्धि योग के शुभ संयोग के बीच पति की लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन के लिए सुहागिन महिलाओं ने शुक्रवार को करवाचौथ का निर्जला व्रत रखा। रात आठ बजे के बाद चंद्र दर्शन कर विधि-विधान से पूजन के बाद आरती उतारी। पति की सलामती के लिए प्रार्थना की। 



लखनऊ में कई मंदिरों और अपार्टमेंटों में सामूहिक रूप से भी सुहागिनों ने करवाचौथ की कथा सुनी और पूजन किया। कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवाचौथ का पर्व राजधानी धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने प्रदोष काल में भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय की पूजा। 

Karva Chauth celebrated with great pomp in Lucknow As soon as moon was sighted fireworks were burst
पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर और उनकी पत्नी विधायक जय देवी कौशल। - फोटो : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री
चंद्रमा के इंतजार में महिलाओं और उनके परिवारीजन अपने-अपने घरों की छतों पर शाम सात बजे ही पहुंच गए। रात आठ बजे के बाद जैसे ही चंद्रमा के दर्शन हुए तो आतिशबाजी से शहर का हर मोहल्ला गूंज उठा। इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान से चंद्रमा की पूजा की। 
 
Karva Chauth celebrated with great pomp in Lucknow As soon as moon was sighted fireworks were burst
चांद के दर्शन कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद अर्घ्य दिया और छलनी से चांद के साथ अपने पति के दर्शन किए। पतियों ने भी पत्नियों को पिन्नी खिलाकर और जल पिलाकर उनके उपवास का पारण कराया। जिन नवविवाहिताओं का पहला करवाचौथ था, उनमें अलग ही उत्साह नजर आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth celebrated with great pomp in Lucknow As soon as moon was sighted fireworks were burst
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और उनकी पत्नी ने परिवार संग मनाया करवा चौथ पर्व। - फोटो : डिप्टी सीएम
अपनी सास और घर के बड़ों के मार्गदर्शन में उन्होंने पहली बार निर्जला व्रत रखा और रात में चंद्र दर्शन के साथ ही पूजन कर व्रत का पारण किया।
 
विज्ञापन
Karva Chauth celebrated with great pomp in Lucknow As soon as moon was sighted fireworks were burst
चांद के दर्शन कर सुहागिनों ने मांगा अखंड सुहाग - फोटो : अमर उजाला

पत्नियों की लंबी उम्र के लिए पतियों ने रखा उपवास

यूं तो भारतीय परंपरा के अनुसार सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं लेकिन कई पुरुष भी ऐसे हैं जो अपनी पत्नियों के बेहतर स्वास्थ्य व लंबी उम्र के लिए उपवास रखते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed