फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमलेश तिवारी हत्याकांड: साजिशकर्ता रशीद का चौंकाने वाला खुलासा, खुद मरने को तैयार थे दोनों

Thu, 24 Oct 2019 02:38 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 24 Oct 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case Killers were ready to die themselves
kamlesh tiwari murder case - फोटो : अमर उजाला/एएनआई
हिंदू समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों से पूछताछ में एक के बाद एक नया खुलासा हो रहा है। इस बार हत्याकांड की साजिश रचने वाले गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल कमलेश तिवारी की हत्या के बाद शेख अशफाक हुसैन और मोइनुद्दीन पठान को यकीन था कि वह बचेंगे नहीं। उन्होंने सूरत से लखनऊ के लिए निकलते वक्त राशिद और पत्नी से इस बात का जिक्र भी किया था। 
kamlesh tiwari murder case Killers were ready to die themselves
कमलेश तिवारी हत्याकांड के साजिशकर्ता - फोटो : ANI
पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान रशिद ने बताया कि दोनों कमलेश को मारकर खुद मरने के लिए तैयार थे। उन्होंने कहा था कि भीड़ के बीच में कमलेश की हत्या करेंगे तो लोग उन्हें पकड़कर पीट-पीटकर मार डालेंगे या फिर पुलिस मार डालेगी। उनकी मौत एक शहादत होगी। उन्होंने राशिद और पत्नी से कहा कि मौत के बाद शव सूरत मंगाकर सुपुर्द-ए-खाक करवा देना।
kamlesh tiwari murder case Killers were ready to die themselves
kamlesh tiwari murder case - फोटो : ani
वहीं, हत्या की साजिश रचने वाले गुजरात के सूरत निवासी रशीद अहमद पठान उर्फ राशिद, मौलाना मोहसिन शेख व फैजान यूनुस और हत्या करने वाले शेख अशफाक हुसैन व मोइनुद्दीन पठान ने पूछताछ में यह भी खुलासा किया है कि वो लोग कमलेश तिवारी को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ही खुलेआम हत्या करने की तैयारी में थे। उन्होंने कहा कि कमलेश को उसके घर में ही मारकर यह मैसेज देना चाहते थे कि पैंगबर साहब के लिए अपशब्द कहने वालों का यही अंजाम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case Killers were ready to die themselves
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
बैठक खुर्शेदबाग के आसपास स्थित एक गेस्टहाउस में आयोजित होनी थी, लेकिन तय तारीख पर गेस्टहाउस खाली नहीं मिला। इसी वजह से बैठक एक दिन आगे यानि 20 अक्तूबर को रखी गई। बैठक के बाद 22 अक्तूबर को कमलेश तिवारी को पश्चिम बंगाल जाना था। 

 
विज्ञापन
kamlesh tiwari murder case Killers were ready to die themselves
कमलेश तिवारी हत्याकांड। - फोटो : amar ujala
हत्या के दौरान मोइनुद्दीन के हाथ में लगी गोली, अशफाक चाकू से जख्मी
कमलेश की हत्या की वारदात को अंजाम देते वक्त अशफाक और मोइनुद्दीन दोनों के हाथों में चोट आई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मोइनुद्दीन के हाथ की एक अंगुली में गोली लगी थी जबकि अशफाक का हाथ उसी के चाकू से जख्मी हो गया था। पुलिस के मुताबिक हत्यारों में से एक ने कमलेश का मुंह दबोच रखा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed