फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1.39 करोड़ का झंडा देख बिफरे योगी के मंत्री कहा-अफसर हो या आतंकवादी?

Sun, 16 Apr 2017 06:36 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Apr 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
 janeshwar mishra park inspection by state minister suresh pasi
राज्यमंत्री सुरेश पासी - फोटो : amar ujala
राज्यमंत्री सुरेश पासी बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क का मुआयना करने पहुंचे और फ‌िजूल खर्ची पर अफसरों की जमकर फटकार लगायी।
 janeshwar mishra park inspection by state minister suresh pasi
सुरेश पासी - फोटो : amar ujala

जेपीएनआईसी, हुसैनाबाद के सौंदर्यीकरण के बाद अब योगी सरकार की निगाह जनेश्वर मिश्र पार्क  पर है। आवास राज्यमंत्री सुरेश पासी बुधवार को जनेश्वर मिश्र पार्क का मुआयना करने पहुंचे। उन्होंने कहा जो काम 40 करोड़ रुपये में हो जाता, उसके लिए अफसरों और पिछली सरकार ने 400 करोड़ रुपये खर्च कर डाले। 

 janeshwar mishra park inspection by state minister suresh pasi
सुरेश पासी - फोटो : amar ujala
ऐसा लगता है कि पिछली सरकार अपने पूर्व की सरकार के घोटालों की जांच कराने की जगह प्रतियोगिता कर रही थी कि हम उनसे ज्यादा जनता का धन फि जूल प्रोजेक्ट्स में खर्च करेंगे।  बिना जरूरत के 2.40 करोड़ रुपये की एलईडी स्क्रीन, 1.28 लाख रुपये की एक स्ट्रीटलाइट, 16 लाख रुपये की एक गंडोला बोट में पैसा बर्बाद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
 janeshwar mishra park inspection by state minister suresh pasi
मंत्री सुरेश पासी - फोटो : amar ujala

राज्यमंत्री को जनेश्वर मिश्र पार्क में भी कोबाल स्टोन लगा हुआ मिला। इसपर उन्होंने कहा, कोबाल स्टोन में कमीशन अच्छा मिलता है। 10 रुपये का पत्थर 100 रुपये का खरीदा जाता है।

विज्ञापन
 janeshwar mishra park inspection by state minister suresh pasi
मंत्री सुरेश पासी - फोटो : amar ujala

हुसैनाबाद, जेपीएनआईसी से लेकर जनेश्वर मिश्र पार्क तक में कोबाल स्टोन एलडीए और आर्किटेक्ट ने लगवा दिए। स्ट्रीटलाइट्स में भी यही खेल हुआ। 10वें हिस्से की कीमत में लाइट्स लग जाती अगर इम्पोर्टेड के चक्कर में न पड़े होते...। पब्लिक को पार्क चाहिए। इसको बेवजह हाई-फाई बनाना जरूरी नहीं था। सही बात तो ये है जहां कमीशन ज्यादा मिला, उसी सामान को ज्यादा खरीदा गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed