{"_id":"5ceb8e4ebdec220742622267","slug":"irctc-has-prepared-tour-package-for-cherrapunjee-and-shillong","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छुट्टियों को बनाइए यादगार, आईआरसीटीसी चेरापूंजी समेत इन स्थानों की कराएगा सैर, ये रहेगा पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टियों को बनाइए यादगार, आईआरसीटीसी चेरापूंजी समेत इन स्थानों की कराएगा सैर, ये रहेगा पैकेज
Mon, 27 May 2019 03:53 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 May 2019 03:53 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों के स्कूल बंद हो चुके हैं। गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। एक ओर अभिभावक सैर-सपाटे का मूड बना रहे हैं, वहीं मित्र मंडली भी घूमने की योजनाएं बनाने में लगे हैं। वैसे तो पर्यटन सभी को पसंद है, लेकिन पहाड़ों से लेकर समंदर तक घूमने का अपना ही मजा है। अगर आप भी इस साल गर्मी की छुट्टियों में कहीं जाना चाहते हैं तो भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर तमाम पैकेज उपलब्ध है। वह भी वाजिब दरों पर। इसमें एक ओर आप धार्मिक पर्यटन कर सकते हैं, वहीं स्विट्जरलैंड में भी यादगार वक्त बिता सकेंगे और आपकी गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बना सकते हैं।
डेमो
अगर आप गर्मी की छुट्टियों को पूर्वोत्तर भारत की हसीन वादियों में गुजारकर यादगार बनाना चाहते हैं तो आआईआरसीटीसी के शिलांग, चेरापूंजी व गुवाहाटी पैकेज को आज ही बुक कराइए। पैकेज यात्रा 24 से 29 मई तक चलेगी। अधिकारियों ने बताया कि दो यात्रियों के एक साथ जाने पर प्रत्येक यात्री को 33,650 रुपये व तीन यात्रियों के एक साथ रहने पर प्रति व्यक्ति 31,980 रुपये का भुगतान करना होगा। बच्चों के लिए कीमत 28,610 रुपये है।
डेमो
यहां कराई जाएगी सैरः चेरापूंजी में भस्माई गुफा, सात सिस्टर वाटर फॉल्स, नोहकलिकाई वाटर फॉल्स, कब फॉल्स, एलीफैंटा वाटर फॉल्स, शिलांग में एशिया का सबसे स्वच्छ गांव मावल्यान्नॉंग का भ्रमण, डॉन वास्को म्यूजियम, यूमियाम लेख, गोवाहाटी में कामख्या देवी के दर्शन, ब्रह्मपुत्र नदी।
ऐसे ले जाएंगे: लखनऊ से गुवाहाटी तक फ्लाइट से ले जाया जाएगा।
ऐसे ले जाएंगे: लखनऊ से गुवाहाटी तक फ्लाइट से ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
यहां करा सकते हैं बुकिंग
पैकेज की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर बुकिंग कराई जा सकती है। इसके अलावा गोमतीनगर के पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय एवं विभागीय वेबसाइट पर संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मोबाइल नंबर 9794863619, 29, 31, 35, 36 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

ज्योतिर्लिंग के दर्शन संग स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की भी सैर
छुट्टियों में आप धार्मिक स्थलों की सैर भी की सकती हैं। इसके लिए 2 से 11 जून तक के लिए ज्योतिर्लिंग दर्शन का पैकेज है। इसमें स्टेच्यू ऑफ यूनिटी भी देखा जा सकता है। अधिकारियों ने बताया कि नौ रात व दस दिनों के इस पैकेज की कीमत 9,450 है।
पैकेज में शामिल : ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, भीमाशंकर, त्रयम्बकेश्वर, घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंगों के अतिरिक्त नासिक में शिरडी साईंधाम, वडोदरा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भी घुमाया जाएगा।
ऐसे ले जाएंगे : ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी। इसमें लखनऊ के अतिरिक्त कानपुर, इटावा, ग्वालियर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, झांसी से भी बैठने की सुविधा होगी।