फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्टी सीएम ने गोंडा में परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, श्रावस्ती में नकल करती धरी गई छात्रा

Tue, 06 Feb 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 06 Feb 2018 03:50 PM IST
विज्ञापन
inspection of deputy cm in the examination centers of gonda
up board - फोटो : amar ujala
यूपी बोर्ड परीक्षा का जायजा लेने के लिए डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा मंगलवार दोपहर अचानक गोंडा पहुंच गए। डिप्टी सीएम ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें उन्हें कहीं कोई गड़बड़ी नहीं मिली। उनके साथ प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल भी मौजूद रहे।
inspection of deputy cm in the examination centers of gonda
up board - फोटो : amar ujala
हेलीकॉप्टर से पहुंचे डिप्टी सीएम का अफसरों ने फूल देकर स्वागत किया। इसके बाद डॉ. शर्मा ने डीएम और सीडीओ के साथ सर्किट हाउस में मीटिंग की। फिर दूसरी पाली की परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए अपने काफिले के साथ टामसन इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां उन्हें व्यवस्था दुरुस्त मिली।
inspection of deputy cm in the examination centers of gonda
up board - फोटो : amar ujala
इसके बाद डिप्टी सीएम सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां भी कोई नकलची नहीं धरा गया। केंद्र पर व्यवस्था भी ठीक मिली। फिर डॉ. शर्मा जीजीआईसी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
inspection of deputy cm in the examination centers of gonda
up board - फोटो : amar ujala
वहीं, श्रावस्ती में पहली पाली की परीक्षा में हाईस्कूल का एक छात्रा को बीएसए ने नकल करते रंगे हाथों दबोच लिया। बीएसए दीपिका चतुर्वेदी के अगुवाई में उड़न दस्ते ने छात्रा को तत्काल रस्टिकेट कर उसकी कॉपी सीज कर दी। हालांकि, अब सवाल ये उठता है कि इससे पहले छात्रा को सीसीटीवी के जरिए क्यों नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
inspection of deputy cm in the examination centers of gonda
up board - फोटो : amar ujala
उधर, रायबरेली में परीक्षा केंद्र दीनदयाल पटेल शिक्षा निकेतन के बाहर नकल की पर्चियां पाई गईं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तलाशी के दौरान स्टूडेंट्स ने इन पर्चियों को बाहर फेंका होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed