{"_id":"5a7940b34f1c1b4e588b6fdb","slug":"up-board-exam-started-under-the-supervision-of-cctv","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP board: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम, परीक्षार्थियों पर तीसरी आंख की नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP board: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम, परीक्षार्थियों पर तीसरी आंख की नजर
Tue, 06 Feb 2018 11:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Feb 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं। पहली पाली में कड़ी निगरानी के बीच परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। इससे पहले सघन चेकिंग के बाद छात्र-छात्राओं को केंद्र में प्रवेश दिया गया।
2 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए हर परीक्षा केंद्र पर पुलिस टीम भी तैनात की गई है। अधिकारी भी टीम के साथ केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। वहीं, नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए इस बार केंद्रों पर सीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।अफसर सीसीटीवी पर भी कड़ी निगरानी कर रहे हैं।
3 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 बजे से 10:45 तक चली। इसमें हाईस्कूल की गृह विज्ञान की परीक्षा हुई। इंटरमीडिएट में हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र का एग्जाम हुआ। वहीं, दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम 5:15 तक होगी। इसमें में सामान्य हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
फर्स्ट शिफ्ट में परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं ने बताया कि सेंटर में प्रवेश करते ही हिदायत दे गई कि नकल करने की कोशिश न करें, सीसीटीवी की नजर आप सब पर है। प्रश्नपत्र के बारे में हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर सामान्य था।
विज्ञापन
5 of 7
up board
- फोटो : amar ujala
बता दें कि इस बार की परीक्षा में कुल 66,37,018 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें से हाईस्कूल में 36,55,691 और इंटरमीडिएट में 29,81,327 परीक्षार्थी हैं। पूरे प्रदेश में कुल 8549 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 1521 संवेदनशील और 566 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील चिह्वित किए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।