फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के इस शहर में 4.73 प्रतिशत पहुंची कोरोना संक्रमण की दर, लोगों से लापरवाही न बरतने की अपील

Wed, 31 Mar 2021 01:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 31 Mar 2021 01:33 PM IST
विज्ञापन
Infection rate increased to 4.73 percent in Lucknow.
बिना मास्क के दिखे लोग। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी लखनऊ में पिछले 72 घंटों में संक्रमण के 1384 नए मामले मिले हैं। इसके साथ ही कोरोना ने छह लोगों की जान भी ले ली। इस दौरान ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम रही। इसका नतीजा यह हुआ कि राजधानी में सक्रिय केस की संख्या 2,984 पहुंच गई। होली के दौरान दो दिन में सैंपल की संख्या भी काफी कम रही। अगले कुछ दिनों में इसकी संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके बाद संक्रमित की संख्या में और उछाल आने की आशंका है। ऐसे में सभी से लापरवाही न बरतने की अपील की जा रही है।

Infection rate increased to 4.73 percent in Lucknow.
कोरोना - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ में 28 मार्च को कोरोना के 439 नए मामले मिले थे। इस दिन स्वास्थ्य विभाग ने 15,464 सैंपल लिए थे। इसके अगले दिन 29 मार्च को केसों की संख्या 499 दर्ज की गई। 29 मार्च को सैंपल की संख्या 9420 रही। मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 446 रही। स्वास्थ्य विभाग ने 5207 सैंपल लिए हैं। मंगलवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट बुधवार शाम और बृहस्पतिवार तक आने का अनुमान है। होली की छुट्टी के बाद स्वास्थ्य विभाग जांच में तेजी लाएगा।

Infection rate increased to 4.73 percent in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

अब पांच फीसदी के करीब संक्रमण दर
महीने की शुरुआत में संक्रमण की दर करीब 0.11 प्रतिशत थी जो 4.73 प्रतिशत तक पहुंच गई। 29 मार्च को 3.18, 28 मार्च को 3.68 और 27 मार्च को यह दर 2.77 प्रतिशत दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो सैंपल लिए जाते हैं उसकी रिपार्ट अगले दिन जारी की जाती है। इसी आधार पर संक्रमण की दर एक दिन पहले लिए गए सैंपल के आधार पर निकाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Infection rate increased to 4.73 percent in Lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी पॉजिटिव
लखनऊ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरिराज रस्तोगी भी मंगलवार को पॉजिटिव पाए गए। उनके फेफड़े में संक्रमण है। उन्होंने संपर्क में आए लोगों से जांच कराने व सावधानी बरतने की अपील की है।

विज्ञापन
Infection rate increased to 4.73 percent in Lucknow.
हर कोई बेपरवाह दिख रहा है। - फोटो : अमर उजाला

पिछले कुछ दिन में जांच और संक्रमितों की संख्या-
दिनांक -- सैंपल -- संक्रमित पाए गए
26 -- 9821 -- 347
27 -- 11907 -- 273
28  -- 15464 -- 439    
29 -- 9420 -- 499            
30 -- 5207 -- 446

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed