फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब ट्रेन की 'स्मार्ट कोच' में करें सफर, ये 7 सुविधाएं देंगी आपको प्लेन का मजा

Wed, 29 Aug 2018 11:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 29 Aug 2018 11:43 AM IST
विज्ञापन
indian railway got its first smart coach manufactured from raebareli
smart coach - फोटो : amar ujala
भारतीय रेलवे के इतिहास में एक और कड़ी सुनहरे अक्षरों में जुड़ गई है। रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में देश का पहला स्मार्ट कोच यूपी के रायबरेली जिले से निर्मित होकर निकला। इंटेलिजेंट सेंसर बेस्ड सिस्टम की सहायता से इस कोच को विशेष सुविधाओं से लैस किया गया है। कोच में अगर एसी नहीं काम कर रहा है और पानी की दिक्कत हो तो अलार्म बज उठेगा। यही नहीं, ये कोच सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी स्मार्ट हैं।

 
indian railway got its first smart coach manufactured from raebareli
smart coach - फोटो : amar ujala
रायबरेली जिले के लालगंज स्थित रेल कोच फैक्ट्री में मेक इन इंडिया के तहत दो स्मार्ट कोचों का निर्माण किया गया है। स्मार्ट कोच एलएचबी (लिंक हॉफमैन बुश) प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। इसमें एक सेंट्रल कंप्यूटर भी है जो सभी सेंसर्स पर नजर रखता है। लालगंज रेल कोर्च फैक्ट्री के जीएम राजेश अग्रवाल ने बताया कि यहां से दो कोच भारतीय रेल को सौंपे गए हैं। दिल्ली में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्विनी लोहानी ने 28 अगस्त को स्मार्ट कोचों का निरीक्षण किया और कहा कि जल्द ही 100 और स्मार्ट कोच देश में रवाना किए जाएंगे। राजेश ने बताया कि दोनों कोचों को नॉर्दर्न रेलवे को सौंपा जाएगा। इसके तहत ये कोच कैफियत एक्सप्रेस में लगाए जाएंगे।
indian railway got its first smart coach manufactured from raebareli
smart coach - फोटो : amar ujala
स्मार्ट कोच की विशेषताएं
- पैसेंजर इंटरफेस के जरिए यात्री सुविधाएं जैसे एयर कंडीश्नर, फायर एक्सटिंग्यूशर समेत अन्य की जानकारी अपडेट करेगा। एसी काम न करने पर तत्काल अलार्म बज उठेगा। वहीं, पानी न आने की भी सूचना रेलवे कर्मचारियों तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
indian railway got its first smart coach manufactured from raebareli
smart coach - फोटो : amar ujala
- स्मार्ट कोच में एक वाइब्रेशन पर आधारित हारवेस्टिंग सेंसर लगा है जो ट्रेन के एक्सल पर है। इसका काम है कि यह ट्रेन के चक्के में रह गई कमियों को पहले ही बता देगा। इससे हादसे में निश्चित तौर पर कमी आएगी।
विज्ञापन
indian railway got its first smart coach manufactured from raebareli
smart coach - फोटो : amar ujala
कोच में यात्री सूचना और कोच कंप्यूटिंग यूनिट है जो औद्योगिक ग्रेड कंप्यूटर के समान है। यह जीएसएम नेटवर्क है जो यात्रियों और रेलवे टीम से संपर्क बनाने में मदद करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed