{"_id":"5c56d13bbdec224cb044dff9","slug":"ias-week-cultural-evening-in-rajbhawan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आईएएस वीक: राजभवन में सजी अफसरों की सांस्कृतिक संध्या, किए गए मीटिंग व तबादलों पर कटाक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएएस वीक: राजभवन में सजी अफसरों की सांस्कृतिक संध्या, किए गए मीटिंग व तबादलों पर कटाक्ष
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Feb 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईएएस एसोसिएशन की सर्विस वीक के तीसरे दिन शनिवार को राज्यपाल राम नाईक ने अफसरों को राजभवन में रात्रिभोज दिया। इस मौके पर भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ। राजभवन के गांधी सभागार में राज्यपाल नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सांस्कृतिक संध्या का आगाज 2017 बैच की आईएएस अधिकारी व सिद्धार्थनगर में जॉइंट मजिस्ट्रेट सौम्या पांडेय की गणेश वंदना से हुआ।
2 of 6
- फोटो : amar ujala
सौम्या ने कथक नृत्य की भी प्रस्तुति दी। सचिव ऊर्जा अपर्णा यू ने ‘मधुराष्टकम’ की मनोहारी प्रस्तुति दी। अपर मुख्य सचिव सूचना अवनीश कुमार अवस्थी की पत्नी गायिका मालिनी अवस्थी ने गीत पेश किए।
3 of 6
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल की पत्नी नीलू गोयल व सचिव सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम भुवनेश कुमार की पत्नी अर्चना त्यागी कुमार के अलावा निशा सिंह ने ‘ओंकारेश्वर, त्र्यंबकेश्वर, जय शिवशंकर’ पर सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
आईएएस वीक
- फोटो : amar ujala
अनीता भटनागर जैन व उनके पति आशु जैन ने कुंभ के महत्व पर आधारित नृत्य प्रस्तुत किया। अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन ललित वर्मा की पत्नी चितवन वर्मा ने अंग्रेजी कविता पर नृत्य प्रस्तुत किया। इनका साथ दिया श्रद्धा गोयल व श्वेता वर्मा ने। स्मिता साहू ने कविता पाठ किया। वैभव श्रीवास्तव ने ‘भंवरे की गुंजन है मेरा दिल’ व 2014 बैच की मेघा रूपम ने ‘एक तू ही भरोसा-एक तू ही भरोसा’ पर नृत्य प्रस्तुत किया। अखिलेश मिश्र ने कविता सुनाई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद के निर्देशन में अफसरों ने स्किट की प्रस्तुति दी। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, व्हाटसएप के जरिए मीटिंग और तबादलों पर कटाक्ष किए गए। इस प्रस्तुति में प्रमुख सचिव उद्यान सुधीर गर्ग ने मुख्य सचिव की भूमिका निभाई। (कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।)
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।